प्रयागराज में गंगा तट पर मिला युवक का शव:दोनों पैर बंधे, चेहरा टी-शर्ट से ढका

प्रयागराज में गंगा तट पर मिला युवक का शव:दोनों पैर बंधे, चेहरा टी-शर्ट से ढका

मेजा क्षेत्र के दूबेपुर गंगा तट पर गुरुवार को एक युवक का शव उतराता हुआ मिला। शव मिलने से स्थानीय ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। पुलिस के अनुसार, युवक का शव नग्न अवस्था में था और उसकी उम्र लगभग 40 वर्ष बताई जा रही है। उसके दोनों पैरों में करीब 50 मीटर लंबी रस्सी बंधी हुई थी, जबकि चेहरा टी-शर्ट से ढका हुआ था। ग्रामीणों ने पहले पुलिस को सूचना नहीं दी थी। बाद में, शाम करीब 8 बजे मेजा के सिरसा चौकी अंतर्गत दूबेपुर गंगा तट पर शव मिलने की जानकारी पुलिस को दी गई। प्रभारी निरीक्षक मेजा दीनदयाल सिंह ने बताया कि शव बुरी तरह से सड़ चुका है। पुलिस टीम गंगा नदी से शव को निकालने का प्रयास कर रही है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *