नालंदा में फंदे से लटका मिला युवक का शव:किराए के मकान में रहता था, सुसाइड के कारणों से जुड़े सवाल पर परिवार चुप

नालंदा में फंदे से लटका मिला युवक का शव:किराए के मकान में रहता था, सुसाइड के कारणों से जुड़े सवाल पर परिवार चुप

नालंदा में एक युवक की सन्दिग्ध परिस्थितियों में सोमवार को मौत हो गई। मामला इस्लामपुर थाना क्षेत्र के मुर्गियाचक गांव का है। मृतक की पहचान नवादा जिला के वारसलीगंज थाना क्षेत्र के अफसड़ गांव के रहने वाले शिवकुमार प्रसाद के बेटे (21) सर्वोत्तम कुमार के रूप में की गई है। युवक का शव उसके कमरे से पंखे के सहारे फंदे से लटका हुआ बरामद किया गया है। घटना के संबंध में सर्वोत्तम के भाई राजन ने बताया कि जब उन्होंने अपने भाई को फोन किया तो कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, उन्हें लगा कि सर्वोत्तम सोया हुआ है उसे लेट तक सोने की आदत है। इसके बाद बच्चों को स्कूल छोड़कर जब उसके कमरे के पास गया तो दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की से झांक कर देखा तो भाई फंदे से लटका हुआ था। आत्महत्या के कारणों से जुड़े सवाल पर परिवार ने साधी चुप्पी परिवार ने बताया कि सर्वोत्तम को किसी तरह की कोई परेशान नहीं थी। फिलहाल परिजन आत्महत्या के कारणों पर चुप्पी साधे हुए हैं। युवक किराए के कमरें में रहकर भाइयों के साथ फेरी का काम और समय बचने पर पढाई का भी काम करता था। वहीं इस मामले में हिलसा डीएसपी-2 ऋषिराज ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल भेज दिया गया है। परिवार वालों ने बताया कि युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त था। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। आवेदन मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। एफएसएल की टीम के द्वारा भी साक्ष्य संकलन किया गया है। नालंदा में एक युवक की सन्दिग्ध परिस्थितियों में सोमवार को मौत हो गई। मामला इस्लामपुर थाना क्षेत्र के मुर्गियाचक गांव का है। मृतक की पहचान नवादा जिला के वारसलीगंज थाना क्षेत्र के अफसड़ गांव के रहने वाले शिवकुमार प्रसाद के बेटे (21) सर्वोत्तम कुमार के रूप में की गई है। युवक का शव उसके कमरे से पंखे के सहारे फंदे से लटका हुआ बरामद किया गया है। घटना के संबंध में सर्वोत्तम के भाई राजन ने बताया कि जब उन्होंने अपने भाई को फोन किया तो कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, उन्हें लगा कि सर्वोत्तम सोया हुआ है उसे लेट तक सोने की आदत है। इसके बाद बच्चों को स्कूल छोड़कर जब उसके कमरे के पास गया तो दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की से झांक कर देखा तो भाई फंदे से लटका हुआ था। आत्महत्या के कारणों से जुड़े सवाल पर परिवार ने साधी चुप्पी परिवार ने बताया कि सर्वोत्तम को किसी तरह की कोई परेशान नहीं थी। फिलहाल परिजन आत्महत्या के कारणों पर चुप्पी साधे हुए हैं। युवक किराए के कमरें में रहकर भाइयों के साथ फेरी का काम और समय बचने पर पढाई का भी काम करता था। वहीं इस मामले में हिलसा डीएसपी-2 ऋषिराज ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल भेज दिया गया है। परिवार वालों ने बताया कि युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त था। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। आवेदन मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। एफएसएल की टीम के द्वारा भी साक्ष्य संकलन किया गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *