बाराबंकी में फंदे से लटका मिला युवक का शव:सायपुर गांव में बड़े भाई के कमरे से मिली बॉडी, जांच जारी

बाराबंकी में फंदे से लटका मिला युवक का शव:सायपुर गांव में बड़े भाई के कमरे से मिली बॉडी, जांच जारी

बाराबंकी के सफदरगंज थाना क्षेत्र के सायपुर गांव में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके बड़े भाई के कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान सायपुर निवासी स्वर्गीय रामशरन के पुत्र देवी दयाल के रूप में हुई है। परिवार में देवी दयाल सहित चार भाई हैं। इस घटना से परिजनों में दुख का माहौल है। मृतक की पत्नी ने बताया कि देवी दयाल ने सुबह करीब 4 बजे उनसे चाय बनाने को कहा था। इसके बाद वह घर से कहीं चले गए। काफी देर तक वापस न लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। बड़े भाई के घर जाकर देखने पर देवी दयाल का शव कमरे के अंदर लूंगी के सहारे फंदे से लटका हुआ मिला। जानकारी के अनुसार, देवी दयाल की शादी लगभग 5 साल पहले हुई थी और उनकी एक 2 साल की मासूम बेटी भी है। थाना प्रभारी अमर कुमार चौरसिया ने बताया है कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *