निर्माणाधीन दुर्गा स्थान के पास महिला का शव बरामद:महिला के पास मिला सल्फास का फटा पैकेट, सुसाइड की आशंका

निर्माणाधीन दुर्गा स्थान के पास महिला का शव बरामद:महिला के पास मिला सल्फास का फटा पैकेट, सुसाइड की आशंका

नालंदा के बिहार थाना अंतर्गत महलपर क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब गुरुवार सुबह एक निर्माणाधीन स्थल के पास एक अधेड़ महिला का शव पाया गया। मृतका की पहचान महलपर बंगाली रोड निवासी झुन्नु राम की 46 वर्षीय पत्नी रेणु देवी के रूप में हुई है। डीएसपी सदर वन नुरुल हक ने बताया कि आज सुबह सूचना मिली कि महलपर सरकारी पंप हाउस के पास बन रहे दुर्गा स्थान परिसर में एक महिला का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुँचकर घटनास्थल को सुरक्षित किया। जाँच के दौरान पाया गया कि जहाँ नई मिट्टी का भराव किया गया था, वहीं महिला का शव पड़ा हुआ था। जांच में मिला संदिग्ध पैकेट मामले की गंभीरता को देखते हुए विधि विज्ञान प्रयोगशाला (FSL) के विशेषज्ञों को बुलाया गया। प्राथमिक निरीक्षण में महिला के शरीर पर किसी भी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं। हालांकि, तलाशी लेने पर मृतका के ब्लाउज से काले रंग के प्लास्टिक में लिपटा हुआ ‘सल्फास’ का एक फटा हुआ पैकेट बरामद हुआ है। इससे प्रथम दृष्टया मामला जहर खाकर आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मृतका के मामा बोले- मिर्गी की बीमारी थी मृतका के मामा शैलेन्द्र प्रसाद ने बताया कि रेणु देवी लंबे समय से मिर्गी की बीमारी से ग्रसित थीं और उसका इलाज चल रहा था। बीमारी के कारण वह अक्सर रास्ता भटक जाया करती थीं। वह कल शाम से ही घर से लापता थीं, वह सब्जी लाने के लिए निकली थी। काफी खोजबीन की गई लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। आज सुबह उसका शव घर के पास ही बरामद हुआ। घटनास्थल से मृतका की चप्पलें भी मिली हैं। डीएसपी ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। एफएसएल की टीम ने साक्ष्य संकलित किए हैं। परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर मामले की तहकीकात की जा रही है। वर्तमान में स्थिति सामान्य है। नालंदा के बिहार थाना अंतर्गत महलपर क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब गुरुवार सुबह एक निर्माणाधीन स्थल के पास एक अधेड़ महिला का शव पाया गया। मृतका की पहचान महलपर बंगाली रोड निवासी झुन्नु राम की 46 वर्षीय पत्नी रेणु देवी के रूप में हुई है। डीएसपी सदर वन नुरुल हक ने बताया कि आज सुबह सूचना मिली कि महलपर सरकारी पंप हाउस के पास बन रहे दुर्गा स्थान परिसर में एक महिला का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुँचकर घटनास्थल को सुरक्षित किया। जाँच के दौरान पाया गया कि जहाँ नई मिट्टी का भराव किया गया था, वहीं महिला का शव पड़ा हुआ था। जांच में मिला संदिग्ध पैकेट मामले की गंभीरता को देखते हुए विधि विज्ञान प्रयोगशाला (FSL) के विशेषज्ञों को बुलाया गया। प्राथमिक निरीक्षण में महिला के शरीर पर किसी भी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं। हालांकि, तलाशी लेने पर मृतका के ब्लाउज से काले रंग के प्लास्टिक में लिपटा हुआ ‘सल्फास’ का एक फटा हुआ पैकेट बरामद हुआ है। इससे प्रथम दृष्टया मामला जहर खाकर आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मृतका के मामा बोले- मिर्गी की बीमारी थी मृतका के मामा शैलेन्द्र प्रसाद ने बताया कि रेणु देवी लंबे समय से मिर्गी की बीमारी से ग्रसित थीं और उसका इलाज चल रहा था। बीमारी के कारण वह अक्सर रास्ता भटक जाया करती थीं। वह कल शाम से ही घर से लापता थीं, वह सब्जी लाने के लिए निकली थी। काफी खोजबीन की गई लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। आज सुबह उसका शव घर के पास ही बरामद हुआ। घटनास्थल से मृतका की चप्पलें भी मिली हैं। डीएसपी ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। एफएसएल की टीम ने साक्ष्य संकलित किए हैं। परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर मामले की तहकीकात की जा रही है। वर्तमान में स्थिति सामान्य है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *