रोहतक में मिला अज्ञात महिला का शव:नहर में बहता हुआ आया, मायना हेड पर निकाली बॉडी, जांच में जुटी पुलिस

रोहतक में मिला अज्ञात महिला का शव:नहर में बहता हुआ आया, मायना हेड पर निकाली बॉडी, जांच में जुटी पुलिस

रोहतक की जवाहर लाल नेहरू कैनाल में एक महिला का शव तैरता हुआ मिला। राहगीर इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने शव को डेड हाउस में रखवा दिया। मृतका की उम्र 35 से 40 साल के बीच आंकी गई है। महिला का शव नहर में तैरता हुआ पीछे से आया था, जिसे शाम करीब 6 बजे नहर में देखा गया। इसके बाद शव की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। महिला की डूबने से मौत की आशंका
महिला का शव नहर में तैरता हुआ मिला। जब पुलिस ने शव को बाहर निकाला तो अनुमान लगाया कि डूबने से महिला की मौत हुई है। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने आसपास शिनाख्त करवाने का काफी प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को 72 घंटे के लिए डेड हाउस में रखवाया है। पुलिस मामले में कर रही जांच
शिवाजी कॉलोनी थाना एसएचओ राकेश सैनी ने बताया कि मायना हेड पर एक अज्ञाम महिला का शव नहर में तैरता हुआ मिला। पुलिस ने शव को बाहर निकाला और शिनाख्त करवाने का प्रयास किया, लेकिन मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को डेड हाउस में रखवा दिया है। पुलिस मृतका की शिनाख्त करवाने का प्रयास कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *