समस्तीपुर में बुधवार को एक युवक की लाश मिली है। घटना की सूचना मिलते ही दरसिंहसराय पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। युवक की पहचान उजियापुर थाना क्षेत्र के जट्टा डीह टारा वार्ड-18 के निवासी विनोद पासवान के बेटे अमरजीत पासवान (50) है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। युवक के गले में फंदा लगा था। इससे संभावना जताई जा रही कि उसकी गला घोंटकर हत्या की गई, फिर शव को फेंका गया। शरीब पर कई जगह पर चोट के निशान है। घटना दरसिंहसराय थाना क्षेत्र के एनएच-28 पर ढेपूरा गांव के शिव मंदिर के पास की है। चेन्नई में राज मिस्त्री का काम करता था घटना के संबंध में मृतक के भाई रवन कुमार ने कहा कि अमरजीत उनके साथ चेन्नई में राज मिस्त्री का काम करता था। जो 9 फरवरी को मेरे साथ घर लौटा था। रविवार से वो लापता हो गया। परिजन ने खाफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। बुधवार को सोशल मीडिया से परिजन को अमरजीत के शव मिलने की सूचना मिली। मृतक के चाचा लाल बाबू पासवान सहित अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। अमरजीत अपने पीछे एक बेटा और एक बेटी को छोड़ गया है। परिवार के सभी सदस्य पंजाब में रहते हैं। पत्नी और बच्चे आने वाले थे। किसी से उसकी दुश्मनी नहीं थी। परिजन ने अभी तक आवेदन नहीं दिया है
दलसिंहसराय के डीएसपी विवेक शर्मा ने कहा कि युवक के शव को जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पहली नजर में मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है, क्योंकि युवक तीन दिनों से लापता था, परिवार की ओर से कोई आवेदन नहीं मिला है। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच में लगी है। शव को जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। समस्तीपुर में बुधवार को एक युवक की लाश मिली है। घटना की सूचना मिलते ही दरसिंहसराय पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। युवक की पहचान उजियापुर थाना क्षेत्र के जट्टा डीह टारा वार्ड-18 के निवासी विनोद पासवान के बेटे अमरजीत पासवान (50) है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। युवक के गले में फंदा लगा था। इससे संभावना जताई जा रही कि उसकी गला घोंटकर हत्या की गई, फिर शव को फेंका गया। शरीब पर कई जगह पर चोट के निशान है। घटना दरसिंहसराय थाना क्षेत्र के एनएच-28 पर ढेपूरा गांव के शिव मंदिर के पास की है। चेन्नई में राज मिस्त्री का काम करता था घटना के संबंध में मृतक के भाई रवन कुमार ने कहा कि अमरजीत उनके साथ चेन्नई में राज मिस्त्री का काम करता था। जो 9 फरवरी को मेरे साथ घर लौटा था। रविवार से वो लापता हो गया। परिजन ने खाफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। बुधवार को सोशल मीडिया से परिजन को अमरजीत के शव मिलने की सूचना मिली। मृतक के चाचा लाल बाबू पासवान सहित अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। अमरजीत अपने पीछे एक बेटा और एक बेटी को छोड़ गया है। परिवार के सभी सदस्य पंजाब में रहते हैं। पत्नी और बच्चे आने वाले थे। किसी से उसकी दुश्मनी नहीं थी। परिजन ने अभी तक आवेदन नहीं दिया है
दलसिंहसराय के डीएसपी विवेक शर्मा ने कहा कि युवक के शव को जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पहली नजर में मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है, क्योंकि युवक तीन दिनों से लापता था, परिवार की ओर से कोई आवेदन नहीं मिला है। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच में लगी है। शव को जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।


