भोजपुर में लापता युवक का शव बरामद:दिल्ली कमाने के लिए गांव से निकला था, परिजन बोले- किसी से दुश्मनी नहीं थी

भोजपुर में लापता युवक का शव बरामद:दिल्ली कमाने के लिए गांव से निकला था, परिजन बोले- किसी से दुश्मनी नहीं थी

भोजपुर में लापता युवक का शव अर्धनिर्मित घर से मिला है। 2 दिन पहले दिल्ली दाने के लिए घर से निकला था। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चल रहा है। बाएं पैर पर जख्म के निशान मिले हैं। ठंड से मौत की आशंका जताई जा रही है। हालांकि स्पष्ट कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। मृतक गुलशन कुमार(20) मटियारा चकिया गांव का रहने वाला था। दिल्ली में लेबर का काम करता था। घटना गीधा थाना क्षेत्र की है। किसी से विवाद नहीं था मृतक की नानी पियरिया कुंअर ने बताया कि शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे घर से बोलकर निकला था कि मैं बाहर कमाने जा रहा हूं। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजनों सोचा कि बाहर चला गया। इस बीच रविवार की सुबह कायमनगर स्थित वास्तु बिहार परिसर से उसका शव बरामद किया गया। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव में गुलशन का किसी से विवाद नहीं है। कोई दुश्मनी नहीं है। अब उसकी हत्या हुई या कैसे मौत हुई है। ये पुलिस जांच में ही पता चल सकेगा। घर में मचा कोहराम मृतक तीन भाई और एक बहन में बड़ा था। परिवार में मां चांदनी देवी, भाई रौशन कुमार, रोहित कुमार और एक बहन दिशा सुंदर है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। मां और परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। भोजपुर में लापता युवक का शव अर्धनिर्मित घर से मिला है। 2 दिन पहले दिल्ली दाने के लिए घर से निकला था। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चल रहा है। बाएं पैर पर जख्म के निशान मिले हैं। ठंड से मौत की आशंका जताई जा रही है। हालांकि स्पष्ट कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। मृतक गुलशन कुमार(20) मटियारा चकिया गांव का रहने वाला था। दिल्ली में लेबर का काम करता था। घटना गीधा थाना क्षेत्र की है। किसी से विवाद नहीं था मृतक की नानी पियरिया कुंअर ने बताया कि शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे घर से बोलकर निकला था कि मैं बाहर कमाने जा रहा हूं। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजनों सोचा कि बाहर चला गया। इस बीच रविवार की सुबह कायमनगर स्थित वास्तु बिहार परिसर से उसका शव बरामद किया गया। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव में गुलशन का किसी से विवाद नहीं है। कोई दुश्मनी नहीं है। अब उसकी हत्या हुई या कैसे मौत हुई है। ये पुलिस जांच में ही पता चल सकेगा। घर में मचा कोहराम मृतक तीन भाई और एक बहन में बड़ा था। परिवार में मां चांदनी देवी, भाई रौशन कुमार, रोहित कुमार और एक बहन दिशा सुंदर है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। मां और परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *