भोजपुर में संदिग्ध हालत में एक मजदूर की मौत हो गई। कमरे में पंखे से लटका हुआ शव मिला है। दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला गया। मृतक की पहचान महावीर राम(42) के तौर पर हुई है। घटना पीरो थाना क्षेत्र के हाटपोखर गांव की है। मृतक के ससुर हरेराम राम ने बताया कि 10 अप्रैल को पत्नी और दोनों बच्चियों के साथ अपने ससुराल आया था। परिवार को छोड़कर 11 अप्रैल को वापस अपने गांव चला गया था। इस बीच सूचना मिली कि फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। जिसके बाद परिवार के सदस्यों को साथ मौके पर पहुंचा। किस वजह से ये कदम उठाया है, इसकी जानकारी नहीं है। घर में कोई विवाद नहीं था। पता नहीं क्या है, ये जांच का विषय है। घर में मचा कोहराम सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने परिजनों को शव सौंप दिया है। पांच भाई-बहन में चौथे नंबर पर था। परिवार में पत्नी शिमला देवी, दो पुत्री चांदनी और प्रिया है। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। भोजपुर में संदिग्ध हालत में एक मजदूर की मौत हो गई। कमरे में पंखे से लटका हुआ शव मिला है। दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला गया। मृतक की पहचान महावीर राम(42) के तौर पर हुई है। घटना पीरो थाना क्षेत्र के हाटपोखर गांव की है। मृतक के ससुर हरेराम राम ने बताया कि 10 अप्रैल को पत्नी और दोनों बच्चियों के साथ अपने ससुराल आया था। परिवार को छोड़कर 11 अप्रैल को वापस अपने गांव चला गया था। इस बीच सूचना मिली कि फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। जिसके बाद परिवार के सदस्यों को साथ मौके पर पहुंचा। किस वजह से ये कदम उठाया है, इसकी जानकारी नहीं है। घर में कोई विवाद नहीं था। पता नहीं क्या है, ये जांच का विषय है। घर में मचा कोहराम सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने परिजनों को शव सौंप दिया है। पांच भाई-बहन में चौथे नंबर पर था। परिवार में पत्नी शिमला देवी, दो पुत्री चांदनी और प्रिया है। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।


