पूर्णिया में होटल के कमरे में फल व्यवसायी की लाश मिली है। शव होटल के कमरा नंबर-210 के बाथरूम में फंदे से लटका हुआ मिला। घटनाक्रम से पहले का एक ऑडियो सामने आया है। इसमें फल कारोबारी कह रहे कि कुछ लोग जान से मारना चाहते हैं, जान पर खतरा है। परिजनों ने इसे मर्डर करार दिया है। मृतक की पहचान कसबा थाना क्षेत्र के दोगच्छी वार्ड-32 निवासी स्वर्गीय मो. इकबाल के बेटे मो. अफजल (32) के रूप में हुई है। अफजल पेशे से फल की खरीद-बिक्री का कारोबार करता था। बेरहमी से हत्या की गई है- मामा मृतक के मामा मो. अस्मत राही ने बताया कि आज सुबह अफजल ने मुझे एक ऑडियो रिकॉर्डिंग भेजी थी। रिकॉर्डिंग में अफजल ने कहा था कि कुछ लोग उसे जान से मारना चाहते हैं। इसके कुछ ही घंटों बाद होटल में उसका शव मिलने की सूचना आई। जिस कमरे में यह घटना हुई, वह कमरा 4 जनवरी को नवादा जिले के रहने वाले एक युवक के नाम पर बुक किया गया था। कमरे में तीन कप चाय मिलने से यह साफ संकेत मिल रहा है कि घटना के समय कमरे में अफजल और नवादा के युवक के अलावा कोई तीसरा व्यक्ति भी मौजूद था। जिस तरीके से बॉडी फंदे से लटकी है, इसे देखकर साफ प्रतीत होता है कि अफजल की बेरहमी से हत्या की गई है और फिर शव को बाथरूम में लटका कर सुसाइड का रूप देने की कोशिश की गई है। अफजल के दोनों पैर पूरी तरह जमीन से सटे हुए और टेढ़ी स्थिति में थे। उनका तर्क है कि अगर कोई व्यक्ति फांसी लगाकर आत्महत्या करता है, तो उसके पैर इस तरह जमीन पर टिके नहीं होते। बेड पर चाय की 3 कप रखी थी सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने होटल के कमरे का दरवाजा खुलवाया। जब पुलिस टीम कमरे के अंदर दाखिल हुई, तो कमरे के बेड पर तीन कप चाय रखी हुई मिली, जबकि बाथरूम में अफजल का शव रस्सी के सहारे वेंटिलेटर से लटका हुआ था। घटना की जानकारी मिलते ही सदर थानाध्यक्ष अजय कुमार, अपर थानाध्यक्ष शशी कुमार भगत और कटिहार मोड़ टीओपी प्रभारी पंकज प्रताप दल-बल के साथ होटल पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया, जिसने कमरे से फिंगरप्रिंट और कई अहम साक्ष्य इकट्ठा किए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जीएमसीएच भेज दिया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद मामले का खुलासा होगा सदर थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि ये मामला हत्या का है या आत्महत्या का, इसका स्पष्ट खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं और दो लोगों से पूछताछ की जा रही है। पूर्णिया में होटल के कमरे में फल व्यवसायी की लाश मिली है। शव होटल के कमरा नंबर-210 के बाथरूम में फंदे से लटका हुआ मिला। घटनाक्रम से पहले का एक ऑडियो सामने आया है। इसमें फल कारोबारी कह रहे कि कुछ लोग जान से मारना चाहते हैं, जान पर खतरा है। परिजनों ने इसे मर्डर करार दिया है। मृतक की पहचान कसबा थाना क्षेत्र के दोगच्छी वार्ड-32 निवासी स्वर्गीय मो. इकबाल के बेटे मो. अफजल (32) के रूप में हुई है। अफजल पेशे से फल की खरीद-बिक्री का कारोबार करता था। बेरहमी से हत्या की गई है- मामा मृतक के मामा मो. अस्मत राही ने बताया कि आज सुबह अफजल ने मुझे एक ऑडियो रिकॉर्डिंग भेजी थी। रिकॉर्डिंग में अफजल ने कहा था कि कुछ लोग उसे जान से मारना चाहते हैं। इसके कुछ ही घंटों बाद होटल में उसका शव मिलने की सूचना आई। जिस कमरे में यह घटना हुई, वह कमरा 4 जनवरी को नवादा जिले के रहने वाले एक युवक के नाम पर बुक किया गया था। कमरे में तीन कप चाय मिलने से यह साफ संकेत मिल रहा है कि घटना के समय कमरे में अफजल और नवादा के युवक के अलावा कोई तीसरा व्यक्ति भी मौजूद था। जिस तरीके से बॉडी फंदे से लटकी है, इसे देखकर साफ प्रतीत होता है कि अफजल की बेरहमी से हत्या की गई है और फिर शव को बाथरूम में लटका कर सुसाइड का रूप देने की कोशिश की गई है। अफजल के दोनों पैर पूरी तरह जमीन से सटे हुए और टेढ़ी स्थिति में थे। उनका तर्क है कि अगर कोई व्यक्ति फांसी लगाकर आत्महत्या करता है, तो उसके पैर इस तरह जमीन पर टिके नहीं होते। बेड पर चाय की 3 कप रखी थी सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने होटल के कमरे का दरवाजा खुलवाया। जब पुलिस टीम कमरे के अंदर दाखिल हुई, तो कमरे के बेड पर तीन कप चाय रखी हुई मिली, जबकि बाथरूम में अफजल का शव रस्सी के सहारे वेंटिलेटर से लटका हुआ था। घटना की जानकारी मिलते ही सदर थानाध्यक्ष अजय कुमार, अपर थानाध्यक्ष शशी कुमार भगत और कटिहार मोड़ टीओपी प्रभारी पंकज प्रताप दल-बल के साथ होटल पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया, जिसने कमरे से फिंगरप्रिंट और कई अहम साक्ष्य इकट्ठा किए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जीएमसीएच भेज दिया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद मामले का खुलासा होगा सदर थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि ये मामला हत्या का है या आत्महत्या का, इसका स्पष्ट खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं और दो लोगों से पूछताछ की जा रही है।


