पूर्व सरपंच के बेटे का शव हार्डवेयर दुकान में मिला:मैहर में परिजनों ने गांव के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया

पूर्व सरपंच के बेटे का शव हार्डवेयर दुकान में मिला:मैहर में परिजनों ने गांव के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया

मैहर में कोतवाली क्षेत्र के हरदासपुर में पूर्व सरपंच के बेटे का शव उसकी हार्डवेयर दुकान में फांसी के फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है और गुरुवार को फोरेंसिक टीम की मौजूदगी में शव को फंदे से उतारा जाएगा। मृतक की पहचान देवेश सिंह (26 वर्ष) पुत्र सुखेन्द्र सिंह के रूप में हुई है। देवेश सरलानगर मार्ग पर अपनी हार्डवेयर की दुकान चलाते थे। बुधवार को वह हमेशा की तरह दुकान पर गए थे। शाम को जब परिजनों ने फोन पर उनसे संपर्क करने की कोशिश की तो बात नहीं हो पाई। रात करीब 8:30 बजे परिवार का एक सदस्य दुकान पर पहुंचा, जहां देवेश का शव सीलिंग फैन के हुक से फंदे पर लटका मिला। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अनिमेष द्विवेदी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। इसी बीच, मृतक के परिजनों ने गांव के कुछ लोगों पर पुरानी रंजिश के चलते देवेश की हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया। इन आरोपों के मद्देनजर, पुलिस ने रात में शव को नीचे उतारने के बजाय घटनास्थल को सील कर दिया। अब गुरुवार सुबह फोरेंसिक टीम के आने के बाद ही शव को फंदे से उतारा जाएगा। पुलिस दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगालेगी ताकि घटना के संबंध में और जानकारी मिल सके।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *