रायबरेली में नहर में अज्ञात युवक का मिला शव:पोस्टमार्टम के लिए भेजा, शिनाख्त में जुटी पुलिस; मामले की जांच जारी

रायबरेली में नहर में अज्ञात युवक का मिला शव:पोस्टमार्टम के लिए भेजा, शिनाख्त में जुटी पुलिस; मामले की जांच जारी

रायबरेली जिले के खान आलमपुर सतहरा गांव के पास शारदा सहायक नहर में शुक्रवार दोपहर एक अज्ञात युवक का शव मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकाला। पुलिस के अनुसार, शव लगभग 10 दिन पुराना लग रहा है और सड़ने के कारण उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष बताई जा रही है। युवक ने लाल रंग का स्वेटर, गेहुंआ रंग की शर्ट और काले रंग की पैंट पहनी हुई थी। ऊंचाहार कोतवाली प्रभारी अजय कुमार राय ने बताया कि शर्ट के कॉलर में लखनऊ के एक टेलर का लोगो लगा हुआ था। टेलर से संपर्क करने पर युवक के एचपी गैस या पेट्रोल पंप का कर्मचारी होने की जानकारी मिली है। हालांकि, युवक की पहचान और उसके निवास स्थान की जानकारी अभी जुटाई जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पहचान के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *