गुरुग्राम में रेलवे ट्रैक पर मिली बुजुर्ग की लाश:डॉक्यूमेंट्स नहीं मिलने से पहचान नहीं हुई, आसपास के सीसीटीवी चैक कर रही जीआरपी

गुरुग्राम में रेलवे ट्रैक पर मिली बुजुर्ग की लाश:डॉक्यूमेंट्स नहीं मिलने से पहचान नहीं हुई, आसपास के सीसीटीवी चैक कर रही जीआरपी

गुरुग्राम और गढ़ी हरसरू रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर एक बुजुर्ग व्यक्ति की लाश मिली है। सूचना मिलते ही जीआरपी की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और आसपास के लोगों को डेडबॉडी के फोटो दिखाकर पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। जांच अधिकारी एएसआई नरेश कुमार ने बताया कि मरने वाले व्यक्ति की उम्र लगभग 60 वर्ष प्रतीत हो रही है। अभी मौके पर शव की शिनाख्त नहीं हो सकी क्योंकि शव के पास कोई पहचान पत्र या अन्य सामान नहीं मिला। पुलिस ने शव को शिनाख्त और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है। शव की पहचान के प्रयास कर रही पुलिस उन्होंने बताया कि शिनाख्त के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। शव की फोटो और विवरण के आधार पर आसपास के इलाकों में पूछताछ शुरू कर दी गई है तथा विभिन्न थानों में लापता व्यक्तियों की सूची से मिलान किया जा रहा है। आसपास के क्षेत्र में सीसीटीवी चैक किए जा रहे उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में मौत का सही कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस शव की फॉरेंसिक जांच कराने के साथ ही आसपास के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रही है। यह भी अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है कि इस व्यक्ति ने सुसाइड किया है या फिर रेलवे ट्रैक क्रॉस करते समय ट्रेन की चपेट में आया है। लगातार हो रहे हादसे लगातार दूसरे दिन इस जगह पर एक्सीडेंट हुआ है। कल यहां पर एक बुजुर्ग व्यक्ति ने पैसेंजर ट्रेन के सामने कूदकर सुसाइड कर लिया था। उस व्यक्ति की भी पहचान नहीं हो पाई है। जीआरपी थाना प्रभारी विनोद कुमार ने लोगों से अपील की है कि वे रेलवे ट्रैक पार करते समय सावधानी बरतें और केवल अधिकृत फुटओवर ब्रिज और अंडरपास का प्रयोग करें। सीधे ट्रैक पार करने से हादसे का खतरा रहता है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *