नालंदा में एक बुजुर्ग के पानी भरे गड्ढे में डूबने से बुधवार को मौत हो गई। मामला इस्लामपुर थाना क्षेत्र के पचलोवा गांव का है। मृतक की पहचान पचलोवा गांव के रहने वाले प्रसादी मांझी के बेटे (60) विनेश्वर मांझी के रूप में की गई है। घटना के संबंध में मृतक के भतीजे दुलर मांझी ने बताया कि पानी में डूबने से चाचा की मौत हो गई है। अहले सुबह घर से निकले थे। काफी समय बीत जाने के बाद भी वे नहीं लौटे। इसके बाद खोजबीन शुरू की गई। जब गांव के पास ही पानी भरे गड्ढे के पास लोग पहुंचे तब कुंभी के बीच में ही उनका शव दिखा। इसके बाद गड्ढे से शव को बाहर निकाल कर स्थानीय पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। परिजन आशंका व्यक्त कर रहे हैं कि पैर फिसलने से बुजुर्ग पानी में गिर गए होंगे। गहरे पानी में चले जाने की वजह से उनकी डूबकर मौत हो गई होगी। दो बेटियों और तीन बेटों के पिता थे बुजुर्ग विनेश्वर मांझी गांव में ही खेती बाड़ी का काम करते थे। वे तीन बेटा और दो बेटियों से भरा पूरा परिवार छोड़कर चले गए। वहीं मौत की खबर जैसे ही घरवालों को मिली, परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार वालों के चीत्कार से गांव का माहौल गमगीन हो गया। वहीं इस मामले में इस्लामपुर थाना अध्यक्ष अनिल कुमार पांडे ने बताया कि पानी में डूबने से मौत की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल भेज दिया गया है। यूडी केस दर्ज कर पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है। नालंदा में एक बुजुर्ग के पानी भरे गड्ढे में डूबने से बुधवार को मौत हो गई। मामला इस्लामपुर थाना क्षेत्र के पचलोवा गांव का है। मृतक की पहचान पचलोवा गांव के रहने वाले प्रसादी मांझी के बेटे (60) विनेश्वर मांझी के रूप में की गई है। घटना के संबंध में मृतक के भतीजे दुलर मांझी ने बताया कि पानी में डूबने से चाचा की मौत हो गई है। अहले सुबह घर से निकले थे। काफी समय बीत जाने के बाद भी वे नहीं लौटे। इसके बाद खोजबीन शुरू की गई। जब गांव के पास ही पानी भरे गड्ढे के पास लोग पहुंचे तब कुंभी के बीच में ही उनका शव दिखा। इसके बाद गड्ढे से शव को बाहर निकाल कर स्थानीय पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। परिजन आशंका व्यक्त कर रहे हैं कि पैर फिसलने से बुजुर्ग पानी में गिर गए होंगे। गहरे पानी में चले जाने की वजह से उनकी डूबकर मौत हो गई होगी। दो बेटियों और तीन बेटों के पिता थे बुजुर्ग विनेश्वर मांझी गांव में ही खेती बाड़ी का काम करते थे। वे तीन बेटा और दो बेटियों से भरा पूरा परिवार छोड़कर चले गए। वहीं मौत की खबर जैसे ही घरवालों को मिली, परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार वालों के चीत्कार से गांव का माहौल गमगीन हो गया। वहीं इस मामले में इस्लामपुर थाना अध्यक्ष अनिल कुमार पांडे ने बताया कि पानी में डूबने से मौत की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल भेज दिया गया है। यूडी केस दर्ज कर पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।


