गयाजी में खेत में मिला बुजुर्ग का शव:गले पर जख्म के निशान, हत्या कर डेड बॉडी फेंकने की आशंका; परिजनों ने साधी चुप्पी

गयाजी में खेत में मिला बुजुर्ग का शव:गले पर जख्म के निशान, हत्या कर डेड बॉडी फेंकने की आशंका; परिजनों ने साधी चुप्पी

गयाजी में बुजुर्ग की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। खेत में शव मिला है। गले पर जख्म के निशान है। हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना चेरकी थाना क्षेत्र की है। मृतक की पहचान दुलारा गांव निवासी कासिम शाह(60) के तौर पर हुई है। गुरुवार देर रात जब ग्रामीण खेत की ओर गए तोशव पड़ा हुआ देखा। देखते ही गांव में हड़कंप मच गया। परिजनों को सूचना दी गई। रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे।प्राथमिक जांच में मामला संदिग्ध लग रहा है। पुलिस का कहना है कि बुजुर्ग की हत्या की आशंका है। छानबीन में जुटी पुलिस इस संबंध में चेरकी थानाध्यक्ष ट्विंकल सिंह ने बताया कि मृतक के गले पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। हत्या की बात सामने आ रही है। हालांकि मौत की वजह का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। देर रात होने की वजह से जांच आगे नहीं बढ़ पाई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बुजुर्ग देर रात कहां थे और किन लोगों के संपर्क में थे। परिवार के लोग भी फिलहाल कुछ बता नहीं पा रहे हैं। इस एंगल से छानबीन की जा रही है। गयाजी में बुजुर्ग की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। खेत में शव मिला है। गले पर जख्म के निशान है। हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना चेरकी थाना क्षेत्र की है। मृतक की पहचान दुलारा गांव निवासी कासिम शाह(60) के तौर पर हुई है। गुरुवार देर रात जब ग्रामीण खेत की ओर गए तोशव पड़ा हुआ देखा। देखते ही गांव में हड़कंप मच गया। परिजनों को सूचना दी गई। रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे।प्राथमिक जांच में मामला संदिग्ध लग रहा है। पुलिस का कहना है कि बुजुर्ग की हत्या की आशंका है। छानबीन में जुटी पुलिस इस संबंध में चेरकी थानाध्यक्ष ट्विंकल सिंह ने बताया कि मृतक के गले पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। हत्या की बात सामने आ रही है। हालांकि मौत की वजह का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। देर रात होने की वजह से जांच आगे नहीं बढ़ पाई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बुजुर्ग देर रात कहां थे और किन लोगों के संपर्क में थे। परिवार के लोग भी फिलहाल कुछ बता नहीं पा रहे हैं। इस एंगल से छानबीन की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *