गयाजी के बोधगया प्रखंड में बुधवार को दोस्तों के साथ निकले युवक की दो दिन बाद लाश मिली है। परिजन ने युवक की हत्या की आशंका जताई है। परिजन की शिकायत के बाद तीन युवकों को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल पूछताछ और जांच पड़ताल जारी है। मृतक की पहचान सादोपुर गांव के रहने वाले 26 साल के उदय यादव के रूप में हुई है। परिजन के मुताबिक, 18 मार्च की शाम करीब 6 बजे उदय अपने चार दोस्तों के साथ घर से निकला था। इसके बाद वो वापस नहीं लौटा। रात तक इंतजार हुआ। फिर खोजबीन शुरू हुई। कोई सुराग नहीं मिला तो परिवार ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। युवक की लाश मिलने के बाद परिजन ने किया विरोध प्रदर्शन मामले की जांच पड़ताल के दौरान पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया। इसी बीच शुक्रवार यानी 20 मार्च की दोपहर करीब 11:30 बजे भूसीया घाट के पास उदय की डेड बॉडी बरामद हुई। शव को चेरकी थाना लाया गया। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। पुलिस शुरुआती तौर पर मामले को संदिग्ध मान रही है। लेकिन हत्या की आशंका से इनकार नहीं कर रही। उधर, युवक की लाश मिलने के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने गया-चेरकी-शेरघाटी रोड को जाम कर दिया। सड़क पर टायर जलाए गए। करीब डेढ़ घंटे तक यातायात ठप रहा। परिजन ने कहा कि ये हत्या का मामला है। चेरकी थानाध्यक्ष डिम्पल कुमारी ने बताया कि फिलहाल हिरासत में लिए गए तीन युवकों से पुलिस टीम पूछताछ कर रही है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। लेकिन पुलिस की ओर से अब तक हिरासत में लिए गए युवकों के नाम को सार्वजनिक नहीं किया गया है। गयाजी के बोधगया प्रखंड में बुधवार को दोस्तों के साथ निकले युवक की दो दिन बाद लाश मिली है। परिजन ने युवक की हत्या की आशंका जताई है। परिजन की शिकायत के बाद तीन युवकों को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल पूछताछ और जांच पड़ताल जारी है। मृतक की पहचान सादोपुर गांव के रहने वाले 26 साल के उदय यादव के रूप में हुई है। परिजन के मुताबिक, 18 मार्च की शाम करीब 6 बजे उदय अपने चार दोस्तों के साथ घर से निकला था। इसके बाद वो वापस नहीं लौटा। रात तक इंतजार हुआ। फिर खोजबीन शुरू हुई। कोई सुराग नहीं मिला तो परिवार ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। युवक की लाश मिलने के बाद परिजन ने किया विरोध प्रदर्शन मामले की जांच पड़ताल के दौरान पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया। इसी बीच शुक्रवार यानी 20 मार्च की दोपहर करीब 11:30 बजे भूसीया घाट के पास उदय की डेड बॉडी बरामद हुई। शव को चेरकी थाना लाया गया। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। पुलिस शुरुआती तौर पर मामले को संदिग्ध मान रही है। लेकिन हत्या की आशंका से इनकार नहीं कर रही। उधर, युवक की लाश मिलने के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने गया-चेरकी-शेरघाटी रोड को जाम कर दिया। सड़क पर टायर जलाए गए। करीब डेढ़ घंटे तक यातायात ठप रहा। परिजन ने कहा कि ये हत्या का मामला है। चेरकी थानाध्यक्ष डिम्पल कुमारी ने बताया कि फिलहाल हिरासत में लिए गए तीन युवकों से पुलिस टीम पूछताछ कर रही है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। लेकिन पुलिस की ओर से अब तक हिरासत में लिए गए युवकों के नाम को सार्वजनिक नहीं किया गया है।


