भागलपुर के तिलकामांझी थाना क्षेत्र के जवारीपुर में एक युवक ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान जवारीपुर निवासी 30 वर्षीय जितेंद्र कुमार सिंह उर्फ मंगल के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई। स्थानीय लोगों ने युवक को घर में फंदे से लटका हुआ देखा, जिसके बाद उन्होंने तुरंत परिजनों और पुलिस को इसकी सूचना दी। घटना की खबर मिलते ही इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर तिलकामांझी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम को भी बुलाया गया। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू की। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर पूरे मामले की जांच कर रही है। थाना पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। भागलपुर के तिलकामांझी थाना क्षेत्र के जवारीपुर में एक युवक ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान जवारीपुर निवासी 30 वर्षीय जितेंद्र कुमार सिंह उर्फ मंगल के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई। स्थानीय लोगों ने युवक को घर में फंदे से लटका हुआ देखा, जिसके बाद उन्होंने तुरंत परिजनों और पुलिस को इसकी सूचना दी। घटना की खबर मिलते ही इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर तिलकामांझी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम को भी बुलाया गया। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू की। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर पूरे मामले की जांच कर रही है। थाना पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।


