युवक का शव नहर में बाइक से बंधा मिला:9 जनवरी से लापता था, हिसार पुलिस मामले की जांच में जुटी

युवक का शव नहर में बाइक से बंधा मिला:9 जनवरी से लापता था, हिसार पुलिस मामले की जांच में जुटी

हरियाणा के हिसार जिले में सातरोड के पास स्याड़वा हेड माइनर नहर में शनिवार को एक 20 वर्षीय युवक का शव उसकी बाइक से बंधा हुआ मिला। युवक 9 जनवरी से लापता था। नहर का जलस्तर कम होने पर राहगीरों ने शव देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल हिसार भिजवा दिया है। मृतक की पहचान शिवकुमार (20) के रूप में हुई है। वह न्यू मॉडल टाउन एक्सटेंशन में अपनी बुआ संतोष देवी के पास रहता था और गवर्नमेंट कॉलेज हिसार में पढ़ाई कर रहा था। परिजनों ने बताया कि शिवकुमार पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान था। जानकारी के अनुसार, घर से निकलने से पहले उसने कुछ जानकारों को फोन कर आत्महत्या करने की बात भी कही थी। परिजन बोले- घर का सामान लेने की बात कहकर गया था परिजनों के अनुसार, शिवकुमार 9 जनवरी 2026 की शाम करीब 7 बजे बाजार से सामान लेने की बात कहकर अपनी बाइक (HR 20BB 3233 स्प्लेंडर) लेकर घर से निकला था। जब वह काफी देर तक वापस नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। बुआ संतोष देवी ने अर्बन एस्टेट थाना हिसार में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में बताया गया था कि शिवकुमार पिछले सात वर्षों से उनके पास रह रहा था और उसके पिता संजय कुमार का देहांत हो चुका है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर युवक की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। शनिवार को नहर में पानी कम होने पर उसका शव बाइक समेत दिखाई दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक के पैर बाइक से बंधे हुए थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, ताकि मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सके।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *