बेगूसराय में सड़क किनारे मिली युवक की लाश:ससुराल से घर लौट रहा था, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई: घटनास्थल के पास से बाइक बरामद

बेगूसराय में सड़क किनारे मिली युवक की लाश:ससुराल से घर लौट रहा था, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई: घटनास्थल के पास से बाइक बरामद

बेगूसराय में सड़क किनारे एक युवक का शव मिला है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। घटनास्थल के पास ही बाइक पड़ी हुई थी। मृतक की पहचान कुंभी गांव निवासी उमाशंकर महतो के पुत्र लालबाबू महतो (26) के तौर पर हुई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मंझौल डीएसपी भी मौके पर पहुंचे। घटना छौड़ाही थाना क्षेत्र के नारायणपीपड़ और परोड़ा गांव के बीच की है। जानकारी के मुताबिक लाल बाबू दो दिन पहले बाइक से अपने ससुराल गया था। शुक्रवार शाम करीब 7 बजे परिवार के लोगों से उसकी बात हुई थी। इसके बाद कोई संपर्क नहीं हुआ। मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा था। शनिवार सुबह स्थानीय लोगों ने सुनसान जगह पर शव देखा। पास में ही एक बाइक पड़ी थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। बाइक में मिले कागजात के आधार पर इसकी सूचना परिजनों को दी गई। घरवालों ने युवक के गले पर खरोंच और बाइक की हालत देखकर हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है। जांच के लिए FSL की टीम को भी बुलाया गया है।
पुलिस से मौत की सूचना मिली मृतक के चचेरे भाई राजीव कुमार ने बताया कि लाल बाबू महतो ससुराल से बाइक पर सवार होकर अपने गांव कुंभी लौट रहा था। इसके बाद संपर्क नहीं हो रहा था। सुबह में पुलिस से लाश मिलने की सूचना मिली। गले और सिर के अलावा कहीं चोट का निशान नहीं है। बाइक के दोनों चक्के ऊपर की तरफ थे, एक्सिडेंट में ऐसा नहीं हो सकता। किसी ने साजिश के तहत उसे मारा है। गांव में ही रहता था। खेती करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। परिवार में उनकी पत्नी के अलावा दो बेटे और एक बेटी है। तीन भाइयों में मंझले थे। सभी मिलकर खेती करते थे।
सभी पहलुओं पर पुलिस जांच कर रही है मंझौल डीएसपी नवीन कुमार के नेतृत्व में छौड़ाही थाना की पुलिस सभी पहलुओं पर जांच-पड़ताल की जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कारणों का पता लगाने में जुटी है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। बेगूसराय में सड़क किनारे एक युवक का शव मिला है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। घटनास्थल के पास ही बाइक पड़ी हुई थी। मृतक की पहचान कुंभी गांव निवासी उमाशंकर महतो के पुत्र लालबाबू महतो (26) के तौर पर हुई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मंझौल डीएसपी भी मौके पर पहुंचे। घटना छौड़ाही थाना क्षेत्र के नारायणपीपड़ और परोड़ा गांव के बीच की है। जानकारी के मुताबिक लाल बाबू दो दिन पहले बाइक से अपने ससुराल गया था। शुक्रवार शाम करीब 7 बजे परिवार के लोगों से उसकी बात हुई थी। इसके बाद कोई संपर्क नहीं हुआ। मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा था। शनिवार सुबह स्थानीय लोगों ने सुनसान जगह पर शव देखा। पास में ही एक बाइक पड़ी थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। बाइक में मिले कागजात के आधार पर इसकी सूचना परिजनों को दी गई। घरवालों ने युवक के गले पर खरोंच और बाइक की हालत देखकर हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है। जांच के लिए FSL की टीम को भी बुलाया गया है।
पुलिस से मौत की सूचना मिली मृतक के चचेरे भाई राजीव कुमार ने बताया कि लाल बाबू महतो ससुराल से बाइक पर सवार होकर अपने गांव कुंभी लौट रहा था। इसके बाद संपर्क नहीं हो रहा था। सुबह में पुलिस से लाश मिलने की सूचना मिली। गले और सिर के अलावा कहीं चोट का निशान नहीं है। बाइक के दोनों चक्के ऊपर की तरफ थे, एक्सिडेंट में ऐसा नहीं हो सकता। किसी ने साजिश के तहत उसे मारा है। गांव में ही रहता था। खेती करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। परिवार में उनकी पत्नी के अलावा दो बेटे और एक बेटी है। तीन भाइयों में मंझले थे। सभी मिलकर खेती करते थे।
सभी पहलुओं पर पुलिस जांच कर रही है मंझौल डीएसपी नवीन कुमार के नेतृत्व में छौड़ाही थाना की पुलिस सभी पहलुओं पर जांच-पड़ताल की जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कारणों का पता लगाने में जुटी है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *