अरवल में सड़क किनारे युवक का मिला शव:घटनास्थल से बाइक बरामद, डीजे बजाने जाने की बात कहकर निकला था घर से

अरवल में सड़क किनारे युवक का मिला शव:घटनास्थल से बाइक बरामद, डीजे बजाने जाने की बात कहकर निकला था घर से

अरवल जिले के करपी थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर गांव के समीप शुक्रवार की सुबह एक युवक का शव मिला। उसके पास ही एक मोटरसाइकिल भी पड़ी हुई थी, जिसे देखकर प्रथम दृष्टया सड़क दुर्घटना का मामला प्रतीत हो रहा। लेकिन ग्रामीणों और पुलिस को घटनास्थल की स्थिति देखकर मामला संदिग्ध लग रहा है। मृतक की पहचान पटना जिला के गोसगंज थाना निवासी अर्जुन चौधरी के बेटे रंजन कुमार (22) के रूप में हुई है। परिजन के अनुसार रंजन घर से डीजे बजाने की बात कहकर निकला था। वह तीन भाइयों में दूसरे स्थान पर था और अविवाहित था।
स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि सुबह जब सड़क किनारे युवक का शव देखा तो तत्काल इसकी सूचना करपी थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही करपी थाना अध्यक्ष धीरज कुमार अपने दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल को घेराबंदी कर सुरक्षित किया और वरीय पदाधिकारियों को इसकी जानकारी दी। पुलिस को हत्या की आशंका

पुलिस सूत्रों के अनुसार, जिस तरह से शव और मोटरसाइकिल घटनास्थल पर पड़ी हुई है, उससे आशंका जताई जा रही है कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा युवक की हत्या कर शव को दुर्घटना का रूप देने के लिए यहां फेंक दिया गया हो। हालांकि, वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही हो सकेगा।

मामले की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल पर एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम को बुलाया गया है। एफएसएल टीम द्वारा मौके से आवश्यक नमूने एकत्र किए जा रहे हैं, ताकि घटना के सही कारणों का पता लगाया जा सके। अरवल जिले के करपी थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर गांव के समीप शुक्रवार की सुबह एक युवक का शव मिला। उसके पास ही एक मोटरसाइकिल भी पड़ी हुई थी, जिसे देखकर प्रथम दृष्टया सड़क दुर्घटना का मामला प्रतीत हो रहा। लेकिन ग्रामीणों और पुलिस को घटनास्थल की स्थिति देखकर मामला संदिग्ध लग रहा है। मृतक की पहचान पटना जिला के गोसगंज थाना निवासी अर्जुन चौधरी के बेटे रंजन कुमार (22) के रूप में हुई है। परिजन के अनुसार रंजन घर से डीजे बजाने की बात कहकर निकला था। वह तीन भाइयों में दूसरे स्थान पर था और अविवाहित था।
स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि सुबह जब सड़क किनारे युवक का शव देखा तो तत्काल इसकी सूचना करपी थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही करपी थाना अध्यक्ष धीरज कुमार अपने दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल को घेराबंदी कर सुरक्षित किया और वरीय पदाधिकारियों को इसकी जानकारी दी। पुलिस को हत्या की आशंका

पुलिस सूत्रों के अनुसार, जिस तरह से शव और मोटरसाइकिल घटनास्थल पर पड़ी हुई है, उससे आशंका जताई जा रही है कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा युवक की हत्या कर शव को दुर्घटना का रूप देने के लिए यहां फेंक दिया गया हो। हालांकि, वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही हो सकेगा।

मामले की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल पर एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम को बुलाया गया है। एफएसएल टीम द्वारा मौके से आवश्यक नमूने एकत्र किए जा रहे हैं, ताकि घटना के सही कारणों का पता लगाया जा सके।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *