मधेपुरा में रेलवे ट्रैक किनारे युवक का शव बरामद:जेब से 2500 रुपए और अंबाला-सहरसा का टिकट मिला; मुंह से निकल रहा था झाग

मधेपुरा में रेलवे ट्रैक किनारे युवक का शव बरामद:जेब से 2500 रुपए और अंबाला-सहरसा का टिकट मिला; मुंह से निकल रहा था झाग

मधेपुरा से मुरलीगंज जाने वाली रेल मार्ग पर शनिवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना मुरलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बलुआहा रेलवे पुल संख्या-100 के समीप की है, जहां पुल के पास पटरी किनारे युवक की लाश बरामद की गई। सुबह शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई, हालांकि काफी प्रयास के बावजूद मृतक की पहचान नहीं हो सकी। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना मुरलीगंज थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष अजीत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि युवक को किसी चलती ट्रेन से धक्का देकर नीचे फेंक दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। यह भी संभावना व्यक्त की जा रही है कि युवक मधेपुरा से पूर्णिया की ओर जा रही किसी ट्रेन में सवार रहा होगा। नशाखुरानी गिरोह का शिकार होने की आशंका हालांकि, मामले में एक और एंगल भी सामने आ रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक के मुंह से झाग निकल रहा था, जिससे आशंका जताई जा रही है कि वह पहले किसी नशाखुरानी गिरोह का शिकार हुआ हो। इसके बाद उसे ट्रेन से नीचे फेंक दिया गया हो। पुलिस ने जब शव की तलाशी ली, तो युवक के पास से करीब 2500 रुपये नकद और अंबाला कैंट से सहरसा जंक्शन तक का जनरल टिकट बरामद हुआ। टिकट 2 तारीख की यात्रा का बताया जा रहा है, जिससे यह संकेत मिलता है कि युवक हाल ही में यात्रा पर निकला था। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। मधेपुरा से मुरलीगंज जाने वाली रेल मार्ग पर शनिवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना मुरलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बलुआहा रेलवे पुल संख्या-100 के समीप की है, जहां पुल के पास पटरी किनारे युवक की लाश बरामद की गई। सुबह शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई, हालांकि काफी प्रयास के बावजूद मृतक की पहचान नहीं हो सकी। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना मुरलीगंज थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष अजीत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि युवक को किसी चलती ट्रेन से धक्का देकर नीचे फेंक दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। यह भी संभावना व्यक्त की जा रही है कि युवक मधेपुरा से पूर्णिया की ओर जा रही किसी ट्रेन में सवार रहा होगा। नशाखुरानी गिरोह का शिकार होने की आशंका हालांकि, मामले में एक और एंगल भी सामने आ रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक के मुंह से झाग निकल रहा था, जिससे आशंका जताई जा रही है कि वह पहले किसी नशाखुरानी गिरोह का शिकार हुआ हो। इसके बाद उसे ट्रेन से नीचे फेंक दिया गया हो। पुलिस ने जब शव की तलाशी ली, तो युवक के पास से करीब 2500 रुपये नकद और अंबाला कैंट से सहरसा जंक्शन तक का जनरल टिकट बरामद हुआ। टिकट 2 तारीख की यात्रा का बताया जा रहा है, जिससे यह संकेत मिलता है कि युवक हाल ही में यात्रा पर निकला था। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *