सीकर में मिला युवक का शव:शराब के ठेके के पास मृत मिला, हुलिए के आधार पर पहचान हुई

सीकर में मिला युवक का शव:शराब के ठेके के पास मृत मिला, हुलिए के आधार पर पहचान हुई

सीकर जिले के दांतारामगढ़ क्षेत्र में आज सुबह एक युवक का शव पड़ा मिला। बाय गांव में शराब ठेके के पास एक युवक का शव देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। खाटूश्यामजी सदर थाना सीआई अमित नागोरा मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का मौका मुआयना किया। खाटू सदर सीआई अमित नागोरा ने बताया- आज सुबह थाना क्षेत्र के बाय गांव में एक युवक का शव मिलने की सूचना मिली थी। युवक का शव शराब के ठेके के पास पड़ा हुआ था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद किया और खाटूश्यामजी हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया। युवक के हुलिए के आधार पर शिनाख्तगी की गई। मृतक की पहचान नांगल बाय निवासी हेमंत रैगर(24) के रूप में हुई है। पोस्टमार्टम के बाद होगा खुलासा सीआई नागोरा ने बताया- युवक के शव का खाटूश्यामजी हॉस्पिटल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। प्रथम दृष्टया ज्यादा शराब पीने की वजह से मौत हुई लग रही है। घटनास्थल पर FSL टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद सही कारणों का पता चल सकेगा। मृतक के परिजनों ने इस संबंध में मर्ग दर्ज करवाई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *