नालंदा में संदिग्ध हालत में एक युवक की मौत हो गई। बगीचे में शव मिला है। मृतक की पहचान उतरनामा गांव निवासी राजकुमार प्रसाद के पुत्र दिलीप कुमार(32) के तौर पर हुई है। परिजनों ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है। जानकारी के मुताबिक दिलीप बुधवार की शाम करीब साढ़े सात बजे शौच के लिए घर से निकला था। देर रात तक वापस नहीं लौटा। इसके बाद खोजबीन शुरू की गई, लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। गुरुवार सुबह गांव के ही एक बगीचे में शव पड़ा मिला। मृतक चार भाइयों में दूसरे नंबर पर था। उसका परिवार मजदूरी कर अपना जीवनयापन करता है। दो भाई रोजी-रोटी के लिए दूसरे प्रदेश में रहते हैं, जबकि दिलीप समेत दो भाई गांव में ही रहकर मजदूरी करते थे। मुर्गी प्लांट में करंट लगाकर हत्या का आरोप भाई दीपक कुमार ने आरोप लगाते हुए कहा कि दिलीप एक मुर्गी प्लांट पर मिट्टी और बालू ढुलाई का काम करता था। वहीं पर करंट लगाकर उसकी हत्या कर दी गई और मामले को संदिग्ध बनाने के लिए साजिश के तहत शव को रातों-रात बगीचे में फेंक दिया गया। ग्रामीण भी इसे एक सोची-समझी साजिश के तहत की गई हत्या मान रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सदर डीएसपी-2 संजय कुमार जयसवाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला करंट लगने से हुई मौत का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, मौत किन परिस्थितियों में हुई है, यह गहन जांच का विषय है। वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए फॉरेंसिक (एफएसएल) टीम और डॉग स्क्वायड को मौके पर बुलाया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ स्थित मॉडल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस हर एंगल से मामले की तफ्तीश कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। नालंदा में संदिग्ध हालत में एक युवक की मौत हो गई। बगीचे में शव मिला है। मृतक की पहचान उतरनामा गांव निवासी राजकुमार प्रसाद के पुत्र दिलीप कुमार(32) के तौर पर हुई है। परिजनों ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है। जानकारी के मुताबिक दिलीप बुधवार की शाम करीब साढ़े सात बजे शौच के लिए घर से निकला था। देर रात तक वापस नहीं लौटा। इसके बाद खोजबीन शुरू की गई, लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। गुरुवार सुबह गांव के ही एक बगीचे में शव पड़ा मिला। मृतक चार भाइयों में दूसरे नंबर पर था। उसका परिवार मजदूरी कर अपना जीवनयापन करता है। दो भाई रोजी-रोटी के लिए दूसरे प्रदेश में रहते हैं, जबकि दिलीप समेत दो भाई गांव में ही रहकर मजदूरी करते थे। मुर्गी प्लांट में करंट लगाकर हत्या का आरोप भाई दीपक कुमार ने आरोप लगाते हुए कहा कि दिलीप एक मुर्गी प्लांट पर मिट्टी और बालू ढुलाई का काम करता था। वहीं पर करंट लगाकर उसकी हत्या कर दी गई और मामले को संदिग्ध बनाने के लिए साजिश के तहत शव को रातों-रात बगीचे में फेंक दिया गया। ग्रामीण भी इसे एक सोची-समझी साजिश के तहत की गई हत्या मान रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सदर डीएसपी-2 संजय कुमार जयसवाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला करंट लगने से हुई मौत का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, मौत किन परिस्थितियों में हुई है, यह गहन जांच का विषय है। वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए फॉरेंसिक (एफएसएल) टीम और डॉग स्क्वायड को मौके पर बुलाया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ स्थित मॉडल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस हर एंगल से मामले की तफ्तीश कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।


