दौसा अस्पताल में संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव:सर्जिकल वार्ड के टॉयलेट में मिला शव, पहचान के प्रयास में जुटी पुलिस मान रही सुसाइड

दौसा अस्पताल में संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव:सर्जिकल वार्ड के टॉयलेट में मिला शव, पहचान के प्रयास में जुटी पुलिस मान रही सुसाइड

दौसा जिला अस्पताल में संदिग्ध हालत में युवक का शव मिलने का मामला सामने आया है। घटनाक्रम सर्जिकल वार्ड का है, जिसके टॉयलेट में गुरुवार सुबह युवक का शव लटका मिला। सूचना पर अस्पताल चौकी और कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंच जायजा लेकर युवक के शव को इमरजेंसी में ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने शव को मोर्चरी में शिफ्ट किया गया है, साथ ही पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं। कोतवाली थाना इंचार्ज भगवान सहाय ने बताया कि सर्जिकल वार्ड के टॉयलेट में युवक के सुसाइड करने की सूचना पर मौके पर पहुंचे, जहां एक युवक मृत अवस्था में मिलने पर इमरजेंसी यूनिट से मोर्चरी में शिफ्ट किया गया है। मृतक की पहचान नहीं हुई है, ऐसे में वह जिला अस्पताल में कब और क्यों आया था, इसकी जांच की जा रही है। उसके बैग में एक मोबाइल नंबर मिला है, जिसके आधार पर पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *