करनाल में मिला युवक का शव:शराब ठेके के पास कचरे के ढेर पर पड़ा था, सर्दी से मौत की आशंका

करनाल में मिला युवक का शव:शराब ठेके के पास कचरे के ढेर पर पड़ा था, सर्दी से मौत की आशंका

करनाल के कुंजपुरा क्षेत्र में शराब के ठेके के सामने कचरे के ढेर के पास एक युवक का शव मिला है। शव अकड़ा हुआ था, जिससे सर्दी के कारण मौत की आशंका जताई जा रही है। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। आसपास के लोगों की मदद से मृतक की पहचान वजीदपुर निवासी राजेश (35) के रूप में हुई। रविवार को राहगीरों ने राजेश को शराब के ठेके के सामने कचरे के ढेर के पास पड़ा देखा। पास जाकर देखने पर शरीर में कोई हलचल नहीं थी और शव सर्दी के कारण अकड़ा हुआ था। लोगों ने तुरंत डायल-112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। भाइयों में सबसे बड़ा और शादीशुदा था सूचना मिलते ही ईआरवी-419 के इंचार्ज रोहित अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद कुंजपुरा थाना को सूचना दी गई और जांच अधिकारी हरीश भी मौके पर पहुंचे। परिजनों ने बताया कि राजेश तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और शादीशुदा था। उसके माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी थी, जबकि उसकी पत्नी उसके साथ नहीं रहती थी। वह शराब का आदी था और अधिकतर समय घर से बाहर ही रहता था। परिजनों को उसकी मौत की जानकारी उसी दिन मिली। परिजनों ने पोस्टमॉर्टम से इनकार किया ईआरवी इंचार्ज रोहित और जांच अधिकारी हरीश ने बताया कि मृतक के परिजनों ने पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर दिया। सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया, जिसके बाद उन्होंने अंतिम संस्कार कर दिया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *