बेगूसराय के बहियार में युवक का शव मिला:चेहरे पर चोट के निशान, पिता बोले- सुबह उठा तो दिखा नहीं वह, उसके बाद खोजा पर पता नहीं चला

बेगूसराय के बहियार में युवक का शव मिला:चेहरे पर चोट के निशान, पिता बोले- सुबह उठा तो दिखा नहीं वह, उसके बाद खोजा पर पता नहीं चला

बेगूसराय के नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र के कुसमौत बहियार में रविवार सुबह एक युवक का शव मिला। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीण इकट्ठा हो गए। इसके बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। मौके पर पुहंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। घटना की वजह क्या है ये अभी तक साफ नहीं हुआ है। पहले देखिए घटना से संबंधित तस्वीर…
मजदूरी कर घर लौटा था मृतक की पहचान परना गांव के वार्ड संख्या 8 निवासी 30 वर्षीय अमित कुमार (पिता- विजय शंकर सिंह) के रूप में हुई है। पिता विजय शंकर सिंह ने बताया कि अमित चिमनी पर मजदूरी करता था। कुछ वर्ष पहले उसकी पत्नी की बीमारी से मौत हो गई थी। घर का खर्च वही चलाता था। साथ ही उसका दूसरा कोई भाई भी नहीं है। पिता का कहना है कि उसकी एक पांच वर्ष की बेटी है । आगे उन्होंने बताया कि वह नशा करने की आदत थी और मानसिक रूप से भी कुछ अस्वस्थ रहता था। पहले भी वह कई बार घर से कुछ समय के लिए चला जाता था लेकिन बाद में लौट आता था। पर इस बार ऐसा नहीं हुआ। पिता ने केहा कि 13 मार्च को वह रोज की ही तरह मजदूरी कर घर लौटा था। रात में खाना खाने के बाद वह सो गया, लेकिन उसी रात से लापता हो गया। काफी खोजने के बाद भी उसका कही पता नहीं चला। इसके बाद थाने में शिकायत भी की गई थी। रविवार को मौत की मिली सूचना पिता का कहना है कि रविवार सुबह कुसमौत बहियार में एक युवक ने बेटे के मौत की खबर दी। वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि मृतक का गला फूला हुआ था और चेहरे पर चोट के निशान भी थे, जिससे मामला संदिग्ध लग रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की जानकारी मिलते ही नीमा चांदपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। थाना प्रभारी विवेक कुमार ने बताया कि उन्हें सुबह करीब आठ बजे घटना की सूचना मिली थी और मामले की जांच की जा रही है। बेगूसराय के नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र के कुसमौत बहियार में रविवार सुबह एक युवक का शव मिला। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीण इकट्ठा हो गए। इसके बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। मौके पर पुहंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। घटना की वजह क्या है ये अभी तक साफ नहीं हुआ है। पहले देखिए घटना से संबंधित तस्वीर…
मजदूरी कर घर लौटा था मृतक की पहचान परना गांव के वार्ड संख्या 8 निवासी 30 वर्षीय अमित कुमार (पिता- विजय शंकर सिंह) के रूप में हुई है। पिता विजय शंकर सिंह ने बताया कि अमित चिमनी पर मजदूरी करता था। कुछ वर्ष पहले उसकी पत्नी की बीमारी से मौत हो गई थी। घर का खर्च वही चलाता था। साथ ही उसका दूसरा कोई भाई भी नहीं है। पिता का कहना है कि उसकी एक पांच वर्ष की बेटी है । आगे उन्होंने बताया कि वह नशा करने की आदत थी और मानसिक रूप से भी कुछ अस्वस्थ रहता था। पहले भी वह कई बार घर से कुछ समय के लिए चला जाता था लेकिन बाद में लौट आता था। पर इस बार ऐसा नहीं हुआ। पिता ने केहा कि 13 मार्च को वह रोज की ही तरह मजदूरी कर घर लौटा था। रात में खाना खाने के बाद वह सो गया, लेकिन उसी रात से लापता हो गया। काफी खोजने के बाद भी उसका कही पता नहीं चला। इसके बाद थाने में शिकायत भी की गई थी। रविवार को मौत की मिली सूचना पिता का कहना है कि रविवार सुबह कुसमौत बहियार में एक युवक ने बेटे के मौत की खबर दी। वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि मृतक का गला फूला हुआ था और चेहरे पर चोट के निशान भी थे, जिससे मामला संदिग्ध लग रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की जानकारी मिलते ही नीमा चांदपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। थाना प्रभारी विवेक कुमार ने बताया कि उन्हें सुबह करीब आठ बजे घटना की सूचना मिली थी और मामले की जांच की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *