पानी की टंकी पर लटकता मिला युवक का शव, VIDEO:नगीना में दमकलकर्मियों ने रस्सी बांधकर नीचे उतारा, पुलिस को सुसाइड नोट मिला

पानी की टंकी पर लटकता मिला युवक का शव, VIDEO:नगीना में दमकलकर्मियों ने रस्सी बांधकर नीचे उतारा, पुलिस को सुसाइड नोट मिला

नगीना थाना क्षेत्र के ग्राम काला खेड़ी के पास एक निर्माणाधीन पानी की टंकी पर युवक का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। यह घटना मंगलवार सुबह सामने आई। सूचना मिलने पर पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। नगीना-काला खेड़ी मार्ग पर स्थित आईटीआई कॉलेज के सामने बन रही इस ऊंची पानी की टंकी पर शव लटका देख ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचित किया। टंकी की अधिक ऊंचाई के कारण शव को नीचे उतारने में कठिनाई हुई, जिसके बाद दमकलकर्मियों ने रस्सियों की मदद से शव को सुरक्षित नीचे उतारा। पुलिस जांच में मृतक की पहचान मोहल्ला लाल सराय, नगीना निवासी मोहम्मद नवेद (पुत्र मोहम्मद अकबर) के रूप में हुई। उसकी उम्र लगभग 26 वर्ष बताई जा रही है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि नवेद सोमवार शाम से घर से लापता था और उसकी तलाश की जा रही थी। पुलिस को शव के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बिजनौर भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉ. अंजनी कुमार और थाना प्रभारी निरीक्षक अवनीत मान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। सुसाइड नोट की सामग्री, परिजनों के बयानों और अन्य परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए घटनाक्रम की पड़ताल की जा रही है, ताकि युवक के इस कदम के पीछे की वास्तविक वजह सामने आ सके।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *