माढ़ोताल में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव:दोनों हाथ बंधे; हत्या या आत्महत्या पुलिस ने मर्ग कायम कर शुरू की जांच

माढ़ोताल में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव:दोनों हाथ बंधे; हत्या या आत्महत्या पुलिस ने मर्ग कायम कर शुरू की जांच

माढ़ोताल इलाके में शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब तालाब के पास एक पेड़ पर युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। जानकारी के अनुसार सुबह तालाब पर बने पुल के पास से गुजर रहे राहगीरों की नजर पेड़ पर लटके युवक के शव पर पड़ी। युवक फांसी के फंदे पर लटका हुआ था और उसके दोनों हाथ भी बंधे हुए थे। इस कारण मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर जांच शुरू की। थाना प्रभारी वीरेंद्र पनवाड़ के मुताबिक मृतक की पहचान अंकित बर्मन पिता विजय बर्मन निवासी दीक्षितपुरा के रूप में हुई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *