भोजपुर में पंखा से लटका मिला युवक का शव:2 महीना पहले हुई थी लव मैरिज, पत्नी फरार; हत्या कर फंदे से लटकाने की आशंका

भोजपुर में पंखा से लटका मिला युवक का शव:2 महीना पहले हुई थी लव मैरिज, पत्नी फरार; हत्या कर फंदे से लटकाने की आशंका

भोजपुर में फंदे से लटका हुआ युवक का शव मिला है। मृतक के नाक से झाग निकलता, दाहिने आंख के ऊपर दाग, गर्दन में रस्सी का काला दाग और पैर में मिट्टी लगा हुआ था। हत्या कर फंदे से लटकाने की आशंका जताई जा रही है। मृतक की पहचान कसाप गांव निवासी सुधीर(23) के तौर पर हुई है। घटना उदवंतनगर थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार बुधवार देर शाम ग्रामीणों ने किसी के साथ जाते देखा था, उसे जबरन ले जाया जा रहा था। देर शाम कमरे में शव मिला। पंखे में चादर बंधा हुआ था। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। चौकीदार संजय कुमार ने बताया कि सुधीर का सीमा देवी से प्रेम-प्रसंग था। उसने दो महीना पहले दोनों की लव मैरिज हुई थी। शव सीमा देवी के घर में मिला है। बिस्तर पर मृत अवस्था में पड़ा था। वारदात के बाद से ही फरार है।

जांच के लिए FSL की टीम पहुंची मामले की सूचना सदर एसडीपीओ-1 राजकुमार साह और थानाध्यक्ष जयंत प्रकाश पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। जांच के लिए FSL टीम को भी बुलाया गया। पुलिस की ओर से बनाए गए मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार मौत फांसी लगने से होना प्रतीत होता है। हालांकि खुद फांसी लगाई है या किसी ने फांसी लगाकर उसकी हत्या की है। यह पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस अपने स्तर से छानबीन कर रही है। भोजपुर में फंदे से लटका हुआ युवक का शव मिला है। मृतक के नाक से झाग निकलता, दाहिने आंख के ऊपर दाग, गर्दन में रस्सी का काला दाग और पैर में मिट्टी लगा हुआ था। हत्या कर फंदे से लटकाने की आशंका जताई जा रही है। मृतक की पहचान कसाप गांव निवासी सुधीर(23) के तौर पर हुई है। घटना उदवंतनगर थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार बुधवार देर शाम ग्रामीणों ने किसी के साथ जाते देखा था, उसे जबरन ले जाया जा रहा था। देर शाम कमरे में शव मिला। पंखे में चादर बंधा हुआ था। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। चौकीदार संजय कुमार ने बताया कि सुधीर का सीमा देवी से प्रेम-प्रसंग था। उसने दो महीना पहले दोनों की लव मैरिज हुई थी। शव सीमा देवी के घर में मिला है। बिस्तर पर मृत अवस्था में पड़ा था। वारदात के बाद से ही फरार है।

जांच के लिए FSL की टीम पहुंची मामले की सूचना सदर एसडीपीओ-1 राजकुमार साह और थानाध्यक्ष जयंत प्रकाश पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। जांच के लिए FSL टीम को भी बुलाया गया। पुलिस की ओर से बनाए गए मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार मौत फांसी लगने से होना प्रतीत होता है। हालांकि खुद फांसी लगाई है या किसी ने फांसी लगाकर उसकी हत्या की है। यह पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस अपने स्तर से छानबीन कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *