नर्मदापुरम में फंदे पर मिला युवक का शव:आदमगढ़ में मकान के आंगन में मिली लाश; बैतूल का रहने वाला था मृतक

नर्मदापुरम में फंदे पर मिला युवक का शव:आदमगढ़ में मकान के आंगन में मिली लाश; बैतूल का रहने वाला था मृतक

नर्मदापुरम के आदमगढ़ क्षेत्र में मंगलवार सुबह 8 बजे एक मकान के आंगन में बैतूल निवासी 33 वर्षीय युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला, जिसके बाद पुलिस ने आधार कार्ड से उसकी पहचान कर मर्ग कायम करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। मंगलवार सुबह 8 बजे मकान मालिक बद्री प्रसाद शुक्ला सोकर उठने के बाद अपने घर के पीछे के आंगन में पहुंचे। वहां उन्होंने एक अनजान युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका देखा और घबराकर तुरंत पुलिस व पड़ोसियों को सूचना दी। जिस मकान परिसर में युवक का शव मिला है, उस मकान मालिक से मृतक की कोई जान-पहचान नहीं है। आधार कार्ड से हुई मृतक की पहचान सूचना मिलने के बाद कोतवाली थाना से एसआई विशाल नागवे और प्रधान आरक्षक चेतन मालवीय पुलिस स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक के पास मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान 33 वर्षीय हीराचंद पिता रामलाल जावरकर के रूप में की है। मृतक हीराचंद मूल रूप से गोरेगांव, तहसील आमला, जिला बैतूल का रहने वाला था। सुसाइड नोट नहीं मिला, परिजनों को दी सूचना आधार कार्ड से जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मृतक के परिजनों से संपर्क कर उन्हें घटना की सूचना दे दी है। पुलिस ने मौका स्थल का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए हैं, हालांकि वहां सुसाइड नोट जैसा कुछ नहीं मिला है। युवक ने खुद फांसी लगाई है या किसी ने उसे वहां लटकाया है, यह फिलहाल पुलिस की जांच का विषय है। एसआई बोले- मर्ग कायम कर लिया है पंचनामे के बाद शव को अस्पताल लाया गया है और परिजनों के आने के बाद ही उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा। एसआई विशाल नागवे ने बताया, “मृतक का जहां शव मिला। वहां उसे कोई जानता पहचानता नहीं है।” उन्होंने आगे कहा, “वो यहां कैसे आया। इसकी जांच कर रहे है। मर्ग कायम कर लिया है।”

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *