देवघर जिले के बुढ़ई थाना क्षेत्र के सरपत्ता गांव के जंगल में एक युवक और युवती के शव पेड़ से लटके मिले हैं। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर बुढ़ई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतक युवक की पहचान प्रदीप यादव और युवती की पहचान सुंदरी टुडु के रूप में हुई है। दोनों कारी पहाड़ी गांव के निवासी थे। लोग इसे प्रेम प्रसंग का मामला मान रहे हैं। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहराई से जांच कर रही है। घटनास्थल सरपत्ता गांव के जंगल में होने के कारण पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। देवघर जिले के बुढ़ई थाना क्षेत्र के सरपत्ता गांव के जंगल में एक युवक और युवती के शव पेड़ से लटके मिले हैं। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर बुढ़ई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतक युवक की पहचान प्रदीप यादव और युवती की पहचान सुंदरी टुडु के रूप में हुई है। दोनों कारी पहाड़ी गांव के निवासी थे। लोग इसे प्रेम प्रसंग का मामला मान रहे हैं। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहराई से जांच कर रही है। घटनास्थल सरपत्ता गांव के जंगल में होने के कारण पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।


