जलेसर (एटा)। जलेसर थाना क्षेत्र के ग्राम पटना पक्षी में एक विवाहिता ने अपने मायके में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना सोमवार, 9 फरवरी 2026 को सुबह करीब 6:30 बजे सामने आई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मृतका की पहचान हेमा (27 वर्ष) पुत्री विजयपाल, जाति बघेल के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि देवेश की शादी लगभग चार वर्ष पूर्व हाथरस जिले के सिकंद्राराऊ थाना क्षेत्र के ग्राम भक्तपुरा बसई निवासी नवनीत पुत्र स्वर्गीय प्रेमपाल सिंह से हुई थी। शादी के एक वर्ष बाद से ही पति-पत्नी के बीच विवाद और मुकदमेबाजी चल रही थी, जिसके कारण देवेश काफी समय से अपने मायके में रह रही थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर वीडियोग्राफी कराई और शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारा। मौके पर कानून एवं शांति व्यवस्था सामान्य पाई गई। पुलिस ने आवश्यक पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल पर क्षेत्राधिकारी ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह और कोतवाली जलेसर के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मौजूद रहे। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है।


