बलिया में नलकूप के पास मिला किशोर का शव:घर से बारात जाने को कहकर निकला था, जांच में जुटी पुलिस

बलिया में नलकूप के पास मिला किशोर का शव:घर से बारात जाने को कहकर निकला था, जांच में जुटी पुलिस

बलिया के हल्दी थाना क्षेत्र में नलकूप के पास किशोर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। घटनास्थल पर एएसपी समेत कई थानों के थानाध्यक्ष मौजूद हैं। मृतक की मां ने बताया कि उनका बेटा सोमवार शाम करीब 5 बजे बारात में जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। लेकिन मंगलवार की सुबह में उसके शव मिलने की सूचना मिली है। देखें 2 तस्वीरें… युवक ने देखा तो मालिक को दी सूचना यह पूरा मामला बबुआपुर कठही के दक्षिण मठिया के पास का है। यहां नलकूप की चौकी पर किशोर का शव मंगलवार की सुबह एक युवक ने देखा तो उसने नलकूप मालिक को सूचना दी। इसके बाद स्थानीय पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही बसुधरपाह चौकी प्रभारी अजय कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। मृतक की पहचान रितेश उर्फ नक्का यादव (15) पुत्र नंदजी यादव के रूप में की। मृतक के पिता ने थाने पहुंचकर शव की पहचान की। मृतक की मां सोनी देवी ने बताया कि उनका बेटा सोमवार शाम करीब 5 बजे बारात में जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। मंगलवार सुबह उसके शव मिलने की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक सात बहनों और तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था घटना की जानकारी मिलने पर एएसपी कृपा शंकर, बैरिया सीओ मोहम्मद फहीम कुरैशी, थानाध्यक्ष हल्दी राजू कुमार राय, दुबहर थानाध्यक्ष अजय पाल, रेवती थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल और दोकटी थानाध्यक्ष प्रशांत चौधरी समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। बता दें कि मृतक सात बहनों और तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। इनमें पांच बहनों और एक भाई की शादी हो चुकी है। उसके पिता गांव में रहकर खेती और पशुपालन का कार्य करते हैं। वहीं, थानाध्यक्ष हल्दी राजू कुमार राय ने बताया कि पुलिस घटना के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *