भोजपुर में संदिग्ध हालत में एक पेंटर की मौत हो गई। सड़क किनारे गड्ढे में शव मिला है। परिजनों ने हत्या के बाद शव फेंके जाने की आशंका जताई है। घटनास्थल से मोबाइल भी मिला है। मृतक हरी पासवान(45) उदवंतनगर के गजरागंज गांव का रहने वाला था। सूचना मिलते ही धोबहा थानाध्यक्ष वर्षा रानी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की छानबीन की जा रही है। घटना धोबहां थाना क्षेत्र के धोबहां गांव की है। पार्टी में झगड़ा हुआ था मृतक के बेटे गोलू कुमार ने बताया कि गांव के ही रहने वाले संजय के साथ पहली बार लग्न में हलवाई का काम करने के लिए गए थे। जहां देर रात पार्टी में झगड़ा हो गया। इसके रात बारह बजे वहां से घर के लिए निकले थे। निकलने स पहले उन्होंने फोन किया था, लेकिन मैं सो गया था। जिसके चलते कॉल रिसीव नहीं कर सका। गोलू ने आरोप लगाते हुए कहा कि पिताजी जहां काम करने गए थी, वहीं चाकू से मारकर उनकी हत्या कर दी गई। हमलोगों की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। कोई विवाद भी नहीं है। संजय से जब पूछा को उन्होंने बताया तुम्हारे पिता का पार्टी में झगड़ा हुआ था। उसके बाद वह वहां से निकल गए थे। घर में मचा कोहराम पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। मृतक पांच-भाई बहन में सबसे छोटा था। परिवार में पत्नी सविता देवी, तीन बेटी रूपा, सुजाता, भुटुक और एक बेटा गोलू है। मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया है। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। भोजपुर में संदिग्ध हालत में एक पेंटर की मौत हो गई। सड़क किनारे गड्ढे में शव मिला है। परिजनों ने हत्या के बाद शव फेंके जाने की आशंका जताई है। घटनास्थल से मोबाइल भी मिला है। मृतक हरी पासवान(45) उदवंतनगर के गजरागंज गांव का रहने वाला था। सूचना मिलते ही धोबहा थानाध्यक्ष वर्षा रानी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की छानबीन की जा रही है। घटना धोबहां थाना क्षेत्र के धोबहां गांव की है। पार्टी में झगड़ा हुआ था मृतक के बेटे गोलू कुमार ने बताया कि गांव के ही रहने वाले संजय के साथ पहली बार लग्न में हलवाई का काम करने के लिए गए थे। जहां देर रात पार्टी में झगड़ा हो गया। इसके रात बारह बजे वहां से घर के लिए निकले थे। निकलने स पहले उन्होंने फोन किया था, लेकिन मैं सो गया था। जिसके चलते कॉल रिसीव नहीं कर सका। गोलू ने आरोप लगाते हुए कहा कि पिताजी जहां काम करने गए थी, वहीं चाकू से मारकर उनकी हत्या कर दी गई। हमलोगों की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। कोई विवाद भी नहीं है। संजय से जब पूछा को उन्होंने बताया तुम्हारे पिता का पार्टी में झगड़ा हुआ था। उसके बाद वह वहां से निकल गए थे। घर में मचा कोहराम पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। मृतक पांच-भाई बहन में सबसे छोटा था। परिवार में पत्नी सविता देवी, तीन बेटी रूपा, सुजाता, भुटुक और एक बेटा गोलू है। मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया है। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।


