फरीदाबाद में झाड़ियों में नवजात का शव मिला:पॉलीथीन में लिपटी थी एक दिन की बच्ची; कूड़ा उठाने वाले ने देखा पैर

फरीदाबाद में झाड़ियों में नवजात का शव मिला:पॉलीथीन में लिपटी थी एक दिन की बच्ची; कूड़ा उठाने वाले ने देखा पैर

फरीदाबाद में मंगलवार को मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। सेक्टर-12 के SRS मॉल के सामने झाड़ियों में एक नवजात बच्ची का शव काले रंग की पॉलीथीन में लिपटा हुआ मिला। नवजात बच्ची का शव एक दिन पहले का ही बताया जा रहा है। शव मिलने से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद सेंट्रल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। कूड़ा उठाने वाले ने देखा नवजात का पैर सेंट्रल थाना प्रभारी रणवीर सिंह ने बताया कि दोपहर करीब 1:30 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि SRS सिनेमा के पीछे झाड़ियों में एक नवजात बच्ची का शव फेंका गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि वहां कूड़ा उठाने वाले कर्मचारियों ने काले रंग की पॉलिथीन में से बच्ची का पैर बाहर निकला हुआ देखा। उसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पॉलीथीन में लपेटे हुआ था शव शुरुआती जांच में पुलिस का अनुमान है कि बच्ची की उम्र करीब एक दिन की है। किसी अज्ञात व्यक्ति ने नवजात को काले रंग की पॉलिथीन में डालकर झाड़ियों में फेंक दिया और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फूटेज खंगाल रही थाना प्रभारी रणवीर सिंह ने कहा कि इस तरह नवजात बच्ची को फेंक देना बेहद अमानवीय और शर्मनाक कृत्य है। दोषी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आसपास लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपी की पहचान कर जल्द से जल्द उसे गिरफ्तार किया जा सके।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *