फतेहपुर में निहालपुर नहर किनारे मिला नवजात बच्ची का शव:राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस, आरोपियों की तलाश जारी

फतेहपुर में निहालपुर नहर किनारे मिला नवजात बच्ची का शव:राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस, आरोपियों की तलाश जारी

फतेहपुर के विजयीपुर क्षेत्र के निहालपुर नहर के पास रविवार दोपहर को एक अज्ञात नवजात बच्ची का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। राहगीरों ने इसकी सूचना तुरंत 112 नंबर पर दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। सूचना मिलने पर 112 की टीम ने विजयपुर चौकी को अवगत कराया। चौकी इंचार्ज पंकज सिंह अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने आसपास के लोगों से भी पूछताछ की, लेकिन बच्ची के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई। स्थानीय लोगों के अनुसार, नवजात बच्ची का शव संभवतः कल रात को ही फेंका गया था। बताया जा रहा है कि बच्ची पूरी तरह से विकसित भी नहीं हुई थी। इस घटना ने पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य सेवाओं की कमी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। चौकी प्रभारी पंकज सिंह ने बताया कि यह एक नवजात बच्ची का शव है, जिसकी सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *