गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के जीएसई फील्ड की चारदीवारी के किनारे कपड़े में लिपटा एक नवजात शिशु का शव मिला है। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। सुबह वहां से गुजर रहे स्थानीय लोगों की नजर शव पर पड़ी। जिसके बाद आसपास के लोगों में चर्चा का विषय बन गया। पहले लोगों ने आस पास में इस घटना के बारे में पता किया। डायल 112 को लोगों ने की खबर घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलने के बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर गर्दनीबाग थाना के थानाध्यक्ष को पूरे मामले से अवगत कराया। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) भेज दिया। सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही है पुलिस पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक तौर पर यह आशंका जताई जा रही है कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा नवजात के शव को सुनसान स्थान पर फेंका गया है। फिलहाल गर्दनीबाग थाना की पुलिस आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। ताकि यह पता लगाया जा सके कि शव को वहां किसने और कब रखा। पुलिस ने अपने बयान पर केस दर्ज कर लिया है। छानबीन हो रही है। खबर लिखे जाने तक सुराग नहीं मिल पाया था गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के जीएसई फील्ड की चारदीवारी के किनारे कपड़े में लिपटा एक नवजात शिशु का शव मिला है। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। सुबह वहां से गुजर रहे स्थानीय लोगों की नजर शव पर पड़ी। जिसके बाद आसपास के लोगों में चर्चा का विषय बन गया। पहले लोगों ने आस पास में इस घटना के बारे में पता किया। डायल 112 को लोगों ने की खबर घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलने के बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर गर्दनीबाग थाना के थानाध्यक्ष को पूरे मामले से अवगत कराया। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) भेज दिया। सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही है पुलिस पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक तौर पर यह आशंका जताई जा रही है कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा नवजात के शव को सुनसान स्थान पर फेंका गया है। फिलहाल गर्दनीबाग थाना की पुलिस आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। ताकि यह पता लगाया जा सके कि शव को वहां किसने और कब रखा। पुलिस ने अपने बयान पर केस दर्ज कर लिया है। छानबीन हो रही है। खबर लिखे जाने तक सुराग नहीं मिल पाया था


