सहरसा के सलखुआ थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक विवाहिता का शव मक्का के खेत से बरामद किया गया। मृतका की पहचान सलखुआ थाना क्षेत्र के कोपड़िया गांव वार्ड संख्या 13 निवासी धीरेन यादव की 20 वर्षीय पुत्री शुभम कुमारी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। गर्दन में गोली लगने के निशान
बताया गया कि शुभम कुमारी रविवार दोपहर घास लाने के लिए घर से निकली थी। वह गांव के यज्ञ स्थल के समीप स्थित बहियार में मक्का के खेत की ओर गई थी। काफी देर तक घर वापस न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। बाद में कुछ लोगों ने मक्का के खेत में एक महिला का शव देखा, जिसकी पहचान शुभम कुमारी के रूप में हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विवाहिता के गर्दन में गोली लगने के निशान हैं। तीन साल पहले शादी, एक साल पहले वैवाहिक संबंध टूटा
ग्रामीणों के अनुसार, शुभम कुमारी की शादी लगभग तीन वर्ष पहले हुई थी। हालांकि, शादी के करीब एक वर्ष बाद ही उसका वैवाहिक संबंध टूट गया था। इसके बाद से वह अपने मायके में ही रह रही थी। घटना की सूचना मिलते ही सलखुआ थाना अध्यक्ष संजना कुमारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले के हर पहलू की जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम के बाद मौत का पता चलेगा
थाना अध्यक्ष संजना कुमारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। सहरसा के सलखुआ थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक विवाहिता का शव मक्का के खेत से बरामद किया गया। मृतका की पहचान सलखुआ थाना क्षेत्र के कोपड़िया गांव वार्ड संख्या 13 निवासी धीरेन यादव की 20 वर्षीय पुत्री शुभम कुमारी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। गर्दन में गोली लगने के निशान
बताया गया कि शुभम कुमारी रविवार दोपहर घास लाने के लिए घर से निकली थी। वह गांव के यज्ञ स्थल के समीप स्थित बहियार में मक्का के खेत की ओर गई थी। काफी देर तक घर वापस न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। बाद में कुछ लोगों ने मक्का के खेत में एक महिला का शव देखा, जिसकी पहचान शुभम कुमारी के रूप में हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विवाहिता के गर्दन में गोली लगने के निशान हैं। तीन साल पहले शादी, एक साल पहले वैवाहिक संबंध टूटा
ग्रामीणों के अनुसार, शुभम कुमारी की शादी लगभग तीन वर्ष पहले हुई थी। हालांकि, शादी के करीब एक वर्ष बाद ही उसका वैवाहिक संबंध टूट गया था। इसके बाद से वह अपने मायके में ही रह रही थी। घटना की सूचना मिलते ही सलखुआ थाना अध्यक्ष संजना कुमारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले के हर पहलू की जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम के बाद मौत का पता चलेगा
थाना अध्यक्ष संजना कुमारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।


