बंद कमरे में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव:मोतिहारी में 2017 में हुई थी शादी, मायकेवालों ने लगाया हत्या का आरोप

बंद कमरे में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव:मोतिहारी में 2017 में हुई थी शादी, मायकेवालों ने लगाया हत्या का आरोप

मोतिहारी में गुरुवार को एक विवाहिता का शव बंद कमरे में फंदे से लटका हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। वहीं मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या कर शव को आत्महत्या का रूप देने का आरोप लगाया है। घटना हरसिद्धि थाना क्षेत्र के जागा पाकर गांव की बताई जा रही है। मृतका की पहचान अनमोल साह की पत्नी माधुरी कुमारी के रूप में हुई है। 2017 में हुई थी शादी मृतका के पिता अजय साह ने बताया कि उनकी बेटी की शादी वर्ष 2017 में अनमोल साह के साथ हुई थी। शादी के बाद कुछ वर्षों तक सब कुछ सामान्य चल रहा था। इस दौरान दंपती को दो बच्चे भी हुए। परिजनों के अनुसार शुरू में वैवाहिक जीवन ठीक-ठाक चल रहा था, लेकिन पिछले कुछ समय से उनकी बेटी को ससुराल पक्ष की ओर से प्रताड़ित किया जा रहा था। प्रताड़ना की करती थी शिकायत मृतका के पिता ने बताया कि उनकी बेटी ने कई बार फोन कर उन्हें ससुराल में हो रही प्रताड़ना की जानकारी दी थी। इसके बाद उन्होंने ससुराल पक्ष के लोगों से बात भी की थी और मामले को सुलझाने की कोशिश की थी। लेकिन उनके अनुसार बातचीत के बावजूद ससुराल वालों के व्यवहार में कोई सुधार नहीं हुआ। ग्रामीणों ने दी घटना की सूचना अजय साह ने बताया कि बुधवार को अचानक ग्रामीणों का फोन आया कि उनकी बेटी की हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही वे तुरंत अपनी बेटी के ससुराल पहुंचे। उन्होंने बताया कि जब वे वहां पहुंचे तो कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था। खिड़की से झांककर देखा तो उनकी बेटी दुल्हन के लिबास में फंदे से लटकी हुई दिखाई दी। ससुराल के लोग बताए जा रहे फरार मृतका के पिता का आरोप है कि घटना के बाद घर के सभी लोग फरार हैं। उन्होंने आशंका जताई कि उनकी बेटी की हत्या कर शव को आत्महत्या का रूप देने के लिए फंदे से लटका दिया गया है। घटना के बाद गांव में लोगों की भीड़ जुट गई और इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं। एसडीपीओ ने मौके पर पहुंचकर शुरू की जांच घटना की जानकारी मिलते ही अरेराज के एसडीपीओ रवि कुमार मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (फॉरेंसिक) टीम को भी बुलाया गया है। वैज्ञानिक तरीके से की जा रही जांच पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना के हर पहलू की वैज्ञानिक तरीके से जांच की जा रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि मामला आत्महत्या का है या हत्या का। एसडीपीओ रवि कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति सामने आ पाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और फरार ससुराल पक्ष के लोगों की तलाश भी की जा रही है। मोतिहारी में गुरुवार को एक विवाहिता का शव बंद कमरे में फंदे से लटका हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। वहीं मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या कर शव को आत्महत्या का रूप देने का आरोप लगाया है। घटना हरसिद्धि थाना क्षेत्र के जागा पाकर गांव की बताई जा रही है। मृतका की पहचान अनमोल साह की पत्नी माधुरी कुमारी के रूप में हुई है। 2017 में हुई थी शादी मृतका के पिता अजय साह ने बताया कि उनकी बेटी की शादी वर्ष 2017 में अनमोल साह के साथ हुई थी। शादी के बाद कुछ वर्षों तक सब कुछ सामान्य चल रहा था। इस दौरान दंपती को दो बच्चे भी हुए। परिजनों के अनुसार शुरू में वैवाहिक जीवन ठीक-ठाक चल रहा था, लेकिन पिछले कुछ समय से उनकी बेटी को ससुराल पक्ष की ओर से प्रताड़ित किया जा रहा था। प्रताड़ना की करती थी शिकायत मृतका के पिता ने बताया कि उनकी बेटी ने कई बार फोन कर उन्हें ससुराल में हो रही प्रताड़ना की जानकारी दी थी। इसके बाद उन्होंने ससुराल पक्ष के लोगों से बात भी की थी और मामले को सुलझाने की कोशिश की थी। लेकिन उनके अनुसार बातचीत के बावजूद ससुराल वालों के व्यवहार में कोई सुधार नहीं हुआ। ग्रामीणों ने दी घटना की सूचना अजय साह ने बताया कि बुधवार को अचानक ग्रामीणों का फोन आया कि उनकी बेटी की हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही वे तुरंत अपनी बेटी के ससुराल पहुंचे। उन्होंने बताया कि जब वे वहां पहुंचे तो कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था। खिड़की से झांककर देखा तो उनकी बेटी दुल्हन के लिबास में फंदे से लटकी हुई दिखाई दी। ससुराल के लोग बताए जा रहे फरार मृतका के पिता का आरोप है कि घटना के बाद घर के सभी लोग फरार हैं। उन्होंने आशंका जताई कि उनकी बेटी की हत्या कर शव को आत्महत्या का रूप देने के लिए फंदे से लटका दिया गया है। घटना के बाद गांव में लोगों की भीड़ जुट गई और इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं। एसडीपीओ ने मौके पर पहुंचकर शुरू की जांच घटना की जानकारी मिलते ही अरेराज के एसडीपीओ रवि कुमार मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (फॉरेंसिक) टीम को भी बुलाया गया है। वैज्ञानिक तरीके से की जा रही जांच पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना के हर पहलू की वैज्ञानिक तरीके से जांच की जा रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि मामला आत्महत्या का है या हत्या का। एसडीपीओ रवि कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति सामने आ पाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और फरार ससुराल पक्ष के लोगों की तलाश भी की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *