पंखे से लटका मिला मजदूर का शव:सात महीने पहले हुई थी शादी; भोजपुर में अर्थी पर शव लेकर परिजन पहुंचे सदर अस्पताल

भोजपुर में पंखे के कुंडी से लटका एक युवक का शव बरामद हुआ है। लाश आज उसके कमरे से मिली है। गले पर काला रंग का निशान पाया गया है। परिजन आज अर्थी पर शव को लेकर अस्पताल पहुंचे हैं। दरअसल, परिजन शव का दाह संस्कार करने जा रहे थे। लेकिन, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने को कहा है। इसलिए परिजन अर्थी पर ही लाश को लेकर हॉस्पिटल पहुंच गए। मामला आयर थाना क्षेत्र के बरघारा गांव का है। परिजन की ओर सेआत्महत्या करने की बात कही जा रही है। मृतक आयर थाना क्षेत्र के बरघारा गांव निवासी रामपति सिंह का 24 साल का बेटा रविंद्र कुमार उर्फ निरहुआ है। वह मजदूर था। 15 दिन पहले मायके गई थी पत्नी मृतक के चचेरे भाई जोगिंदर सिंह ने बताया कि उसकी शादी हो चुकी है। उसकी पत्नी 15 दिन पहले अपने मायके गई थी और वहीं पर है। रोज की तरह वह रविवार की शाम पांच बजे मजदूरी कर घर वापस लौटा। घर में मवेशी को चारा देने के बाद घर का काम किया। उसके बाद रात में खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में सोने चला गया। सोमवार की सुबह जब वह देर तक नहीं उठा, तो उसके बड़े भाई भगवान सिंह उसे उठाने गए और उसके कमरे के बाहर से उसे काफी आवाज लगाई। मौत की सूचना पाकर पुलिस वहां पहुंची। तब दरवाजे को तोड़कर उसके शव को नीचे उतरा गया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। दूसरी तरफ मृतक के चचेरे भाई जोगिंदर सिंह ने गले में गमछा बांध पंखे की कुंडी से लटक कर आत्महत्या करने की बात कही है, पर उसने आत्महत्या क्यों की। इसका कारण नहीं स्पष्ट हो सका है। पुलिस की ओर से बनाए गए मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार फांसी लगाने के कारण मृत्यु होना लग होता है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। मृतक युवक की शादी पिछले साल 6 जून को हुई थी। मृतक अपने चार भाई व एक बहन में छोटा था। उसके परिवार में मां देवरानी देवी, पत्नी सोनी देवी व तीन भाई भगवान सिंह, लोका सिंह , वीरेंद्र सिंह ौर एक बहन सुमित्रा कुमारी है। भोजपुर में पंखे के कुंडी से लटका एक युवक का शव बरामद हुआ है। लाश आज उसके कमरे से मिली है। गले पर काला रंग का निशान पाया गया है। परिजन आज अर्थी पर शव को लेकर अस्पताल पहुंचे हैं। दरअसल, परिजन शव का दाह संस्कार करने जा रहे थे। लेकिन, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने को कहा है। इसलिए परिजन अर्थी पर ही लाश को लेकर हॉस्पिटल पहुंच गए। मामला आयर थाना क्षेत्र के बरघारा गांव का है। परिजन की ओर सेआत्महत्या करने की बात कही जा रही है। मृतक आयर थाना क्षेत्र के बरघारा गांव निवासी रामपति सिंह का 24 साल का बेटा रविंद्र कुमार उर्फ निरहुआ है। वह मजदूर था। 15 दिन पहले मायके गई थी पत्नी मृतक के चचेरे भाई जोगिंदर सिंह ने बताया कि उसकी शादी हो चुकी है। उसकी पत्नी 15 दिन पहले अपने मायके गई थी और वहीं पर है। रोज की तरह वह रविवार की शाम पांच बजे मजदूरी कर घर वापस लौटा। घर में मवेशी को चारा देने के बाद घर का काम किया। उसके बाद रात में खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में सोने चला गया। सोमवार की सुबह जब वह देर तक नहीं उठा, तो उसके बड़े भाई भगवान सिंह उसे उठाने गए और उसके कमरे के बाहर से उसे काफी आवाज लगाई। मौत की सूचना पाकर पुलिस वहां पहुंची। तब दरवाजे को तोड़कर उसके शव को नीचे उतरा गया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। दूसरी तरफ मृतक के चचेरे भाई जोगिंदर सिंह ने गले में गमछा बांध पंखे की कुंडी से लटक कर आत्महत्या करने की बात कही है, पर उसने आत्महत्या क्यों की। इसका कारण नहीं स्पष्ट हो सका है। पुलिस की ओर से बनाए गए मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार फांसी लगाने के कारण मृत्यु होना लग होता है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। मृतक युवक की शादी पिछले साल 6 जून को हुई थी। मृतक अपने चार भाई व एक बहन में छोटा था। उसके परिवार में मां देवरानी देवी, पत्नी सोनी देवी व तीन भाई भगवान सिंह, लोका सिंह , वीरेंद्र सिंह ौर एक बहन सुमित्रा कुमारी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *