मुजफ्फरपुर में बूढ़ी गंडक नदी किनारे से ठेला चालक का शव मिला है। पिछले चार दिन से लापता था। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिल रहा था। परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मृतक की पहचान अनिल कुमार(40) के तौर पर हुई है। आश्रम घाट न्यू ब्राह्मण टोली के रहने वाले थे। ठेला चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। घर में पत्नी और तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे की मांग की है। घटना सिकंदरपुर इलाके की है। पुलिस अपने स्तर से छानबीन कर रही है सिकंदरपुर थानेदार दुखी महतो ने बताया कि नदी किनारे से एक व्यक्ति का शव मिला है। बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SKMCH) भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस छानबीन कर रही है। मुजफ्फरपुर में बूढ़ी गंडक नदी किनारे से ठेला चालक का शव मिला है। पिछले चार दिन से लापता था। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिल रहा था। परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मृतक की पहचान अनिल कुमार(40) के तौर पर हुई है। आश्रम घाट न्यू ब्राह्मण टोली के रहने वाले थे। ठेला चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। घर में पत्नी और तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे की मांग की है। घटना सिकंदरपुर इलाके की है। पुलिस अपने स्तर से छानबीन कर रही है सिकंदरपुर थानेदार दुखी महतो ने बताया कि नदी किनारे से एक व्यक्ति का शव मिला है। बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SKMCH) भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस छानबीन कर रही है।


