तालाब में 12 घंटे बाद उतराता मिला युवती का शव:मिर्जापुर पुलिस ने पोस्टमॉर्टम को भेजा, लंबे समय से मायके में रहती थी

तालाब में 12 घंटे बाद उतराता मिला युवती का शव:मिर्जापुर पुलिस ने पोस्टमॉर्टम को भेजा, लंबे समय से मायके में रहती थी

मिर्जापुर के अदलहाट थाना क्षेत्र में मंगलवार को पोखरे के गहरे पानी में एक युवती डूब गई। ग्रामीणों ने बुधवार की सुबह में पोखरे में शव उतराता देखा तो, परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोखरे से बाहर निकलवाया। युवती के पिता की ओर से मिले तहरीर के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम को भेज दिया। बरिसलाहपुर गांव निवासी नान्हुराम ने दी गई तहरीर में बताया कि उनकी 35 वर्षीय पुत्री सरोज मंगलवार की शाम में गांव के पोखरे पर गई थी। इसी दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चली गई और डूब गई। शाम को घर से बाहर गई थी युवती परिजनों ने मंगलवार रात से ही युवती की काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। ग्रामीणों ने बुधवार की सुबह में पोखरे में शव उतराता देखा तो, इसकी सूचना हमको दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोखरे से बाहर निकलवाया। बिहार में हुई थी शादी, लेकिन मायके में रहती थी वहीं, अदलहाट थाना प्रभारी अजय कुमार सेठ ने बताया कि मृतका की शादी बिहार में हुई थी, लेकिन वह काफी समय से अपने मायके में ही रह रही थी। उन्होंने यह भी बताया कि युवती की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मिर्जापुर भेज दिया है। पिता की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *