भागलपुर जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में एक युवती का शव गंगा किनारे मिला है। मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना अजगैबीनाथ धाम गंगा घाट के पास की है। स्थानीय लोगों ने आशंका जताते हुए कहा कि युवती मुंगेर जिले की हो सकती है। उसने किसी घरेलू विवाद के कारण गंगा में कूदकर आत्महत्या की होगी। हालांकि, पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है। सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है पहचान के लिए पुलिस ने आसपास के थाना और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मृतका की तस्वीर साझा की है। आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों और लापता व्यक्तियों की सूची भी खंगाली जा रही है। डेड बॉडी 72 घंटे तक अस्पताल में सुरक्षित रखी जाएगी। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने बताया कि पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आम जनता से अपील करते हुए कहा कि किसी को भी युवती के संबंध में कोई जानकारी हो तो तुरंत सुल्तानगंज थाना को सूचित करें। भागलपुर जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में एक युवती का शव गंगा किनारे मिला है। मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना अजगैबीनाथ धाम गंगा घाट के पास की है। स्थानीय लोगों ने आशंका जताते हुए कहा कि युवती मुंगेर जिले की हो सकती है। उसने किसी घरेलू विवाद के कारण गंगा में कूदकर आत्महत्या की होगी। हालांकि, पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है। सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है पहचान के लिए पुलिस ने आसपास के थाना और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मृतका की तस्वीर साझा की है। आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों और लापता व्यक्तियों की सूची भी खंगाली जा रही है। डेड बॉडी 72 घंटे तक अस्पताल में सुरक्षित रखी जाएगी। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने बताया कि पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आम जनता से अपील करते हुए कहा कि किसी को भी युवती के संबंध में कोई जानकारी हो तो तुरंत सुल्तानगंज थाना को सूचित करें।


