सुपौल में महिला टीचर का शव बेड पर मिला है। घटना त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र में नगर परिषद के वार्ड संख्या 17 स्थित लालपट्टी की है। मृतका की पहचान जदिया थाना क्षेत्र के मानगंज पश्चिम निवासी रौशन कुमार की पत्नी उषा कुमारी (27) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि रौशन कुमार अपनी पत्नी और बच्चों के साथ त्रिवेणीगंज के लालपट्टी वार्ड 17 में बिस्कोमान के पास घर बनाकर स्थायी रूप से रह रहे थे। पति-पत्नी अपने घर के दरवाजे पर ही बच्चों को ट्यूशन पढ़ाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे और आसपास के लोगों के बीच एक सामान्य जीवन जी रहे थे। मृतका के गर्दन पर गहरे निशान पाए गए – थानाध्यक्ष राकेश कुमार स्थानीय लोगों के अनुसार शुक्रवार की सुबह करीब 9 बजे पड़ोसी किसी काम से उषा कुमारी के घर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने देखा कि उषा कुमारी कमरे के अंदर बेड पर अचेत अवस्था में पड़ी हुई हैं, जबकि उनके पति घर पर मौजूद नहीं थे। इसके बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल त्रिवेणीगंज थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में मृतका के गर्दन पर गहरे निशान पाए गए हैं, जो प्रथम दृष्टया फांसी की ओर इशारा कर रहे हैं। हालांकि जिस कमरे में शव मिला है, उसके बगल वाले कमरे में मृतका के हाथों की कई चूड़ियां टूटी हुई और बिखरी पड़ी मिली हैं, जिससे मामला और भी संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए FSL टीम को भी बुलाया घटना की जानकारी मिलने के बाद त्रिवेणीगंज के SDPO विभाष कुमार भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। SDPO ने बताया कि विवाहिता का शव उसके ही घर में संदिग्ध स्थिति में मिला है। मामले की गंभीरता को देखते हुए FSL टीम को भी बुलाया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। उधर घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। सुपौल में महिला टीचर का शव बेड पर मिला है। घटना त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र में नगर परिषद के वार्ड संख्या 17 स्थित लालपट्टी की है। मृतका की पहचान जदिया थाना क्षेत्र के मानगंज पश्चिम निवासी रौशन कुमार की पत्नी उषा कुमारी (27) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि रौशन कुमार अपनी पत्नी और बच्चों के साथ त्रिवेणीगंज के लालपट्टी वार्ड 17 में बिस्कोमान के पास घर बनाकर स्थायी रूप से रह रहे थे। पति-पत्नी अपने घर के दरवाजे पर ही बच्चों को ट्यूशन पढ़ाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे और आसपास के लोगों के बीच एक सामान्य जीवन जी रहे थे। मृतका के गर्दन पर गहरे निशान पाए गए – थानाध्यक्ष राकेश कुमार स्थानीय लोगों के अनुसार शुक्रवार की सुबह करीब 9 बजे पड़ोसी किसी काम से उषा कुमारी के घर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने देखा कि उषा कुमारी कमरे के अंदर बेड पर अचेत अवस्था में पड़ी हुई हैं, जबकि उनके पति घर पर मौजूद नहीं थे। इसके बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल त्रिवेणीगंज थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में मृतका के गर्दन पर गहरे निशान पाए गए हैं, जो प्रथम दृष्टया फांसी की ओर इशारा कर रहे हैं। हालांकि जिस कमरे में शव मिला है, उसके बगल वाले कमरे में मृतका के हाथों की कई चूड़ियां टूटी हुई और बिखरी पड़ी मिली हैं, जिससे मामला और भी संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए FSL टीम को भी बुलाया घटना की जानकारी मिलने के बाद त्रिवेणीगंज के SDPO विभाष कुमार भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। SDPO ने बताया कि विवाहिता का शव उसके ही घर में संदिग्ध स्थिति में मिला है। मामले की गंभीरता को देखते हुए FSL टीम को भी बुलाया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। उधर घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।


