दरभंगा में आज 5 साल के मासूम का शव पोखर से बरामद किया गया। मृतक बच्चे की पहचान रेहान अजहर (5), पिता मो शमीम के रूप में हुई है। घटना बिरौल थाना क्षेत्र के डहमा दकुलीधाम और अकबरपुर बेंक गांव की है। रेहान अपनी मां शहनाज खातुन के साथ ननिहाल आया हुआ था। 2 अप्रैल को अचानक बालक लापता हो गया, जिसके बाद उसकी मां की ओर से बिरौल थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। शिकायत के बाद पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों ने देर रात तक बच्चे की तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया। इसी बीच आज अकबरपुर बेंक स्थित एक मदरसा के समीप पोखर में बालक का शव तैरता हुआ देखा गया। सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इनकार घटना को लेकर परिजनों और ग्रामीणों ने थानाध्यक्ष को लिखित आवेदन देकर स्पष्ट किया है कि उन्हें इस मामले में किसी भी प्रकार की अनहोनी या साजिश की आशंका नहीं है। उन्होंने यह भी अनुरोध किया है कि शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया जाए और मामले में कोई कानूनी कार्रवाई न की जाए। आवेदन पर मो शमीम,मो अफरोज, मो जफर और मो सोहराब सहित कई ग्रामीणों ने हस्ताक्षर कर सहमति जताई है। थानाध्यक्ष चन्द्रमणि ने बताया कि फिलहाल पुलिस पूरे मामले की औपचारिक जांच में जुटी है। शव को पंचनामा बनाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। दरभंगा में आज 5 साल के मासूम का शव पोखर से बरामद किया गया। मृतक बच्चे की पहचान रेहान अजहर (5), पिता मो शमीम के रूप में हुई है। घटना बिरौल थाना क्षेत्र के डहमा दकुलीधाम और अकबरपुर बेंक गांव की है। रेहान अपनी मां शहनाज खातुन के साथ ननिहाल आया हुआ था। 2 अप्रैल को अचानक बालक लापता हो गया, जिसके बाद उसकी मां की ओर से बिरौल थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। शिकायत के बाद पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों ने देर रात तक बच्चे की तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया। इसी बीच आज अकबरपुर बेंक स्थित एक मदरसा के समीप पोखर में बालक का शव तैरता हुआ देखा गया। सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इनकार घटना को लेकर परिजनों और ग्रामीणों ने थानाध्यक्ष को लिखित आवेदन देकर स्पष्ट किया है कि उन्हें इस मामले में किसी भी प्रकार की अनहोनी या साजिश की आशंका नहीं है। उन्होंने यह भी अनुरोध किया है कि शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया जाए और मामले में कोई कानूनी कार्रवाई न की जाए। आवेदन पर मो शमीम,मो अफरोज, मो जफर और मो सोहराब सहित कई ग्रामीणों ने हस्ताक्षर कर सहमति जताई है। थानाध्यक्ष चन्द्रमणि ने बताया कि फिलहाल पुलिस पूरे मामले की औपचारिक जांच में जुटी है। शव को पंचनामा बनाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।


