बिस्फी में 32 वर्षीय युवक का शव नदी में मिला:सड़क पर मिलीं चप्पलें, भाई बोला- हत्या कर शव फेका; एक महीने पहले मिली थी धमकी

बिस्फी में 32 वर्षीय युवक का शव नदी में मिला:सड़क पर मिलीं चप्पलें, भाई बोला- हत्या कर शव फेका; एक महीने पहले मिली थी धमकी

मधुबनी के बिस्फी थाना क्षेत्र में एक 32 वर्षीय युवक का शव कमलाबाड़ी लचका पुल के पास नदी में मिला है। मृतक की पहचान बिस्फी थाना क्षेत्र के जानीपुर गांव निवासी मोहम्मद इरशाद के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया है। मृतक के भाई नूर आलम ने बताया कि उनके भाई का शव गुरुवार शाम नदी में तैरता हुआ मिला था। घटनास्थल के पास सड़क पर उनकी चप्पलें भी फेंकी हुई मिली थीं। नूर आलम ने आशंका जताई है कि उनके भाई की हत्या कर शव को नदी में फेंका गया है। उन्होंने बताया कि गांव के कुछ लोगों से उनका भूमि विवाद चल रहा था, और एक महीने पहले उन्हें धमकी भी मिली थी। नूर आलम ने उन्हीं लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। बिस्फी थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि पुलिस को नदी में शव तैरने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जांच की और शव को नदी से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए गुरुवार सुबह मधुबनी भेजा। उन्होंने कहा कि घटना का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा और पुलिस सभी बिंदुओं पर गहराई से जांच कर रही है। मधुबनी के बिस्फी थाना क्षेत्र में एक 32 वर्षीय युवक का शव कमलाबाड़ी लचका पुल के पास नदी में मिला है। मृतक की पहचान बिस्फी थाना क्षेत्र के जानीपुर गांव निवासी मोहम्मद इरशाद के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया है। मृतक के भाई नूर आलम ने बताया कि उनके भाई का शव गुरुवार शाम नदी में तैरता हुआ मिला था। घटनास्थल के पास सड़क पर उनकी चप्पलें भी फेंकी हुई मिली थीं। नूर आलम ने आशंका जताई है कि उनके भाई की हत्या कर शव को नदी में फेंका गया है। उन्होंने बताया कि गांव के कुछ लोगों से उनका भूमि विवाद चल रहा था, और एक महीने पहले उन्हें धमकी भी मिली थी। नूर आलम ने उन्हीं लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। बिस्फी थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि पुलिस को नदी में शव तैरने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जांच की और शव को नदी से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए गुरुवार सुबह मधुबनी भेजा। उन्होंने कहा कि घटना का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा और पुलिस सभी बिंदुओं पर गहराई से जांच कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *