मधुबनी के झंझारपुर बाजार स्थित चनौरागंज ओवरब्रिज पर शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात एक 25 वर्षीय युवक का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान मधुबनी शहर के महाराजगंज निवासी शिव शंकर ठाकुर के पुत्र ओमप्रकाश ठाकुर के रूप में हुई है। झंझारपुर थाना पुलिस ने शव को बरामद कर शनिवार दोपहर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेजा। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस से संपर्क कर फोटो से शव की पहचान की मृतक के रिश्तेदार राकेश कुमार ने सदर अस्पताल में बताया कि ओमप्रकाश शुक्रवार रात 8 बजे खाना खाकर घर से अचानक गायब हो गया था। सुबह उन्हें झंझारपुर के चनौरागंज ओवरब्रिज पर एक शव मिलने की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस से संपर्क कर फोटो से शव की पहचान की गई। उसके बाद सदर अस्पताल में आकर शव को देखकर पहचान की गयी है। मृतक अपने पिता के साथ पान दुकान चलता था। मौत के कारणों का पता नही चला है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने जानकारी दी कि पुलिस मामले की सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है। हालांकि, अभी तक मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। मधुबनी के झंझारपुर बाजार स्थित चनौरागंज ओवरब्रिज पर शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात एक 25 वर्षीय युवक का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान मधुबनी शहर के महाराजगंज निवासी शिव शंकर ठाकुर के पुत्र ओमप्रकाश ठाकुर के रूप में हुई है। झंझारपुर थाना पुलिस ने शव को बरामद कर शनिवार दोपहर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेजा। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस से संपर्क कर फोटो से शव की पहचान की मृतक के रिश्तेदार राकेश कुमार ने सदर अस्पताल में बताया कि ओमप्रकाश शुक्रवार रात 8 बजे खाना खाकर घर से अचानक गायब हो गया था। सुबह उन्हें झंझारपुर के चनौरागंज ओवरब्रिज पर एक शव मिलने की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस से संपर्क कर फोटो से शव की पहचान की गई। उसके बाद सदर अस्पताल में आकर शव को देखकर पहचान की गयी है। मृतक अपने पिता के साथ पान दुकान चलता था। मौत के कारणों का पता नही चला है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने जानकारी दी कि पुलिस मामले की सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है। हालांकि, अभी तक मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।


