दमोह में सुनार नदी किनारे ट्रैक्टर के नीचे मिला शव:दस दिन पहले ही खरीदा था नया वाहन, चचेरे भाई ने गिरने की जताई आशंका

दमोह में सुनार नदी किनारे ट्रैक्टर के नीचे मिला शव:दस दिन पहले ही खरीदा था नया वाहन, चचेरे भाई ने गिरने की जताई आशंका

दमोह देहात थाना क्षेत्र की नरसिंहगढ़ चौकी अंतर्गत सुनार नदी किनारे मंगलवार सुबह एक युवक का शव ट्रैक्टर के नीचे पत्थरों के बीच दबा हुआ मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला। मृतक की पहचान हिनौता थाना बटियागढ़ निवासी 35 संतोष पटेल (35) पुत्र पूरन पटेल के रूप में हुई है। नदी के किनारे ट्रैक्टर के नीचे दबा मिला शव स्थानीय ग्रामीण धनीराम पटेल ने बताया कि मंगलवार सुबह संतोष पटेल का शव सुनार नदी के किनारे ट्रैक्टर के नीचे दबा मिला। सूचना मिलते ही वे अन्य ग्रामीणों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और नरसिंहगढ़ चौकी पुलिस को सूचित किया। दस दिन पहले ही नया ट्रैक्टर खरीदा था मृतक के चचेरे भाई बृजेश पटेल ने बताया कि संतोष पटेल ने दस दिन पहले ही नया ट्रैक्टर खरीदा था। उन्हें यह जानकारी नहीं है कि ट्रैक्टर नदी में कैसे पहुंचा। बृजेश ने आशंका जताई कि ट्रैक्टर से गिरने के कारण संतोष के सिर में चोट लगी होगी, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस बोली-पीएम रिपोर्ट से पता चलेगी असल वजह नरसिंहगढ़ चौकी पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। जिस प्रकार से यह हादसा हुआ है, उसमें यह भी आशंका जताई जा रही है कि चालक नशे में हो सकता है। सड़क छोड़कर ट्रैक्टर नदी किनारे कैसे पहुंचा, यह जांच का विषय है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *