रेलवे ट्रैक पर मिले शव की 6 दिन बाद पहचान:शेखपुरा में मूक-बधिर बुजुर्ग की कपड़े और जूते से हुई आइडेंटिफिकेशन

रेलवे ट्रैक पर मिले शव की 6 दिन बाद पहचान:शेखपुरा में मूक-बधिर बुजुर्ग की कपड़े और जूते से हुई आइडेंटिफिकेशन

शेखपुरा में किऊल-गया रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आकर मृत हुए एक अज्ञात बुजुर्ग की पहचान घटना के छह दिन बाद मंगलवार को कर ली गई। मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के कारे पोखर निवासी स्वर्गीय जगदेव बिंद के 64 वर्षीय पुत्र शिव कुमार बिंद के रूप में हुई है। वह मूक-बधिर थे। परिजनों के अनुसार, शिव कुमार बिंद 26 मार्च को अचानक घर से लापता हो गए थे। इसके बाद से परिवार के सदस्य लगातार उनकी तलाश कर रहे थे, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल रहा था। घटना से संबंधित वीडियो और तस्वीरें दिखाईं इसी दौरान, सोशल मीडिया और अखबारों में प्रकाशित खबर के आधार पर परिजन थाना पहुंचे। पुलिस ने उन्हें घटना से संबंधित वीडियो और तस्वीरें दिखाईं। कपड़ों और जूतों के आधार पर परिजनों ने उनकी पहचान की। मृतक के दामाद, लखीसराय जिले के तेतरहट थाना क्षेत्र के सरसंडा गांव निवासी संदलू बिंद ने बताया कि ससुर के गायब होने के बाद से परिवार के लोग लगातार उनकी खोजबीन कर रहे थे। बुजुर्ग की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई थी 26 मार्च को करिहो और लक्षणा गांव के बीच रेलवे ट्रैक पर एक बुजुर्ग की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई थी। सूचना मिलने पर स्थानीय नगर थाना पुलिस और रेल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया था। 72 घंटे तक पहचान नहीं होने पर आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर शव को दफना दिया गया था। बाद में, परिजनों द्वारा पहचान किए जाने के बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव उन्हें सौंप दिया गया। शेखपुरा में किऊल-गया रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आकर मृत हुए एक अज्ञात बुजुर्ग की पहचान घटना के छह दिन बाद मंगलवार को कर ली गई। मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के कारे पोखर निवासी स्वर्गीय जगदेव बिंद के 64 वर्षीय पुत्र शिव कुमार बिंद के रूप में हुई है। वह मूक-बधिर थे। परिजनों के अनुसार, शिव कुमार बिंद 26 मार्च को अचानक घर से लापता हो गए थे। इसके बाद से परिवार के सदस्य लगातार उनकी तलाश कर रहे थे, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल रहा था। घटना से संबंधित वीडियो और तस्वीरें दिखाईं इसी दौरान, सोशल मीडिया और अखबारों में प्रकाशित खबर के आधार पर परिजन थाना पहुंचे। पुलिस ने उन्हें घटना से संबंधित वीडियो और तस्वीरें दिखाईं। कपड़ों और जूतों के आधार पर परिजनों ने उनकी पहचान की। मृतक के दामाद, लखीसराय जिले के तेतरहट थाना क्षेत्र के सरसंडा गांव निवासी संदलू बिंद ने बताया कि ससुर के गायब होने के बाद से परिवार के लोग लगातार उनकी खोजबीन कर रहे थे। बुजुर्ग की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई थी 26 मार्च को करिहो और लक्षणा गांव के बीच रेलवे ट्रैक पर एक बुजुर्ग की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई थी। सूचना मिलने पर स्थानीय नगर थाना पुलिस और रेल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया था। 72 घंटे तक पहचान नहीं होने पर आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर शव को दफना दिया गया था। बाद में, परिजनों द्वारा पहचान किए जाने के बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव उन्हें सौंप दिया गया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *