गया में डीएम कार्यालय के पास मिला शव:सेवानिवृत्त कर्मचारी की संदिग्ध मौत, पेंशन से जुड़े कागजाद बरामद

गया में डीएम कार्यालय के पास मिला शव:सेवानिवृत्त कर्मचारी की संदिग्ध मौत, पेंशन से जुड़े कागजाद बरामद

गया शहर में आज लोक स्वास्थ्य विभाग के एक सेवानिवृत्त कर्मचारी आनंद राव का शव डीएम कार्यालय के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आनंद राव काफी देर से डीएम कार्यालय के पास बैठे थे। बाद में लोगों ने उन्हें अचेत अवस्था में देखा और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस को उनके पास से एक थैला मिला, जिसमें महत्वपूर्ण कागजात थे। इनमें उच्च अधिकारियों को संबोधित एक पेंशन भुगतान संबंधी आवेदन भी शामिल था। आवेदन में पेंशन भुगतान में हो रही परेशानी और लंबित भुगतान का जिक्र था। पेंशन संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे मृतक की भतीजी भी घटनास्थल पर पहुंचीं। परिजनों ने बताया कि आनंद राव लंबे समय से पेंशन संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे और इसी सिलसिले में गया आए थे। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया से यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मौत ठंड लगने से हुई है या किसी अन्य कारण से हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा। घटना से संबंधित अहम जानकारी जुटाने के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। इस घटना ने एक बार फिर पेंशन से जुड़ी परेशानियों और बुजुर्ग सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्याओं को उजागर किया है। फिलहाल पुलिस की जांच जारी है और सभी तथ्य सामने आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो। गया शहर में आज लोक स्वास्थ्य विभाग के एक सेवानिवृत्त कर्मचारी आनंद राव का शव डीएम कार्यालय के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आनंद राव काफी देर से डीएम कार्यालय के पास बैठे थे। बाद में लोगों ने उन्हें अचेत अवस्था में देखा और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस को उनके पास से एक थैला मिला, जिसमें महत्वपूर्ण कागजात थे। इनमें उच्च अधिकारियों को संबोधित एक पेंशन भुगतान संबंधी आवेदन भी शामिल था। आवेदन में पेंशन भुगतान में हो रही परेशानी और लंबित भुगतान का जिक्र था। पेंशन संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे मृतक की भतीजी भी घटनास्थल पर पहुंचीं। परिजनों ने बताया कि आनंद राव लंबे समय से पेंशन संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे और इसी सिलसिले में गया आए थे। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया से यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मौत ठंड लगने से हुई है या किसी अन्य कारण से हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा। घटना से संबंधित अहम जानकारी जुटाने के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। इस घटना ने एक बार फिर पेंशन से जुड़ी परेशानियों और बुजुर्ग सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्याओं को उजागर किया है। फिलहाल पुलिस की जांच जारी है और सभी तथ्य सामने आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *