शादीशुदा गर्लफ्रेंड के कमरे में मिली लाश:परिवार बोला-रात में मिलने बुलाई, फिर बेटे को मारकर टांगा, महिला बोली- हमारा दो साल से संबंध, सुसाइड किया

शादीशुदा गर्लफ्रेंड के कमरे में मिली लाश:परिवार बोला-रात में मिलने बुलाई, फिर बेटे को मारकर टांगा, महिला बोली- हमारा दो साल से संबंध, सुसाइड किया

कटिहार में एक युवक का शव उसकी प्रेमिका के कमरे से मिला है। परिवार का कहना है कि महिला के परिजनों ने ही उसकी हत्या कर शव टांग दिया। घटना के बाद प्रेमिका और उसकी देवरानी को पुलिस ने गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। वहीं प्रेमिका का पति, ससुर और अन्य परिजन फरार हो गए हैं। घटना कटिहार के मनिहारी थाना क्षेत्र के कुमारीपुर बाजार की है। युवक की पहचान बरारी थाना क्षेत्र के सुजापुर वार्ड नंबर 15 निवासी 25 वर्षीय विनायक पंडित के रूप में हुई है। घटना के बाद की 3 तस्वीरें… सिलसिलेवार पढ़िए, पूरा मामला…
रात 10 बजे प्रेमिका से मिलने गया
शुक्रवार रात करीब दस बजे विनायक पंडित कुमारीपुर बाजार स्थित तेजनारायण पंडित के घर पहुंचा था। बताया जाता है कि घर की छोटी बहू आरती देवी से उसका करीब दो साल से संबंध था। रात बीतने के बाद सुबह जब घर के एक कमरे का दरवाजा खुला, तो अंदर का दृश्य देखकर सभी सन्न रह गए। विनायक का शव फंदे से लटका मिला। बंद कमरे में मिली इस लाश की खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और पुलिस को सूचना दी गई। जांच, फोरेंसिक टीम पहुंची, 2 महिलाएं हिरासत में
सूचना मिलते ही एसडीपीओ विनोद कुमार और थानाध्यक्ष पंकज आनंद मौके पर पहुंचे और पूरे घर को जांच के घेरे में लिया। मामले की गंभीरता देखते हुए दोपहर में फोरेंसिक टीम भी बुलाई गई। पुलिस ने आरती देवी और उसकी देवरानी फुलो देवी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि घर के अन्य पुरुष सदस्य फरार बताए जा रहे हैं। परिवार बोला- कमरे में बंद कर मार दिया गया
मृतक के परिवार ने इसे साजिशन हत्या बताते हुए आरोप लगाया कि युवक को कमरे में बंद कर मार दिया गया और घटना को आत्महत्या का रूप दिया गया। वहीं, आरती और फुलो देवी एक-दूसरे पर आरोप लगा रही हैं। घटना के बाद सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जुट गए, जबकि पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हर पहलू से जांच में जुटी है। पुलिस बोली- घर में सिर्फ महिलाएं थीं
एसडीपीओ विनोद कुमार ने कहा कि जिले के कुमारीपुर में विनायक कुमार नाम के एक शख्स ने सुसाइड कर लिया। इसी के संबंध में हमने पूरी टीम बुलाकर जांच शुरू कर दी है। एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। पहली नजर में प्रेम प्रसंग का मामला लग रहा है। घर में सिर्फ महिलाएं ही थी। मर्द नहीं थे। दोनों से पूछताछ की जा रही है। आगे जांच में जो भी खुलकर आएगा, उसके हिसाब से कार्रवाई की जाएगी कटिहार में एक युवक का शव उसकी प्रेमिका के कमरे से मिला है। परिवार का कहना है कि महिला के परिजनों ने ही उसकी हत्या कर शव टांग दिया। घटना के बाद प्रेमिका और उसकी देवरानी को पुलिस ने गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। वहीं प्रेमिका का पति, ससुर और अन्य परिजन फरार हो गए हैं। घटना कटिहार के मनिहारी थाना क्षेत्र के कुमारीपुर बाजार की है। युवक की पहचान बरारी थाना क्षेत्र के सुजापुर वार्ड नंबर 15 निवासी 25 वर्षीय विनायक पंडित के रूप में हुई है। घटना के बाद की 3 तस्वीरें… सिलसिलेवार पढ़िए, पूरा मामला…
रात 10 बजे प्रेमिका से मिलने गया
शुक्रवार रात करीब दस बजे विनायक पंडित कुमारीपुर बाजार स्थित तेजनारायण पंडित के घर पहुंचा था। बताया जाता है कि घर की छोटी बहू आरती देवी से उसका करीब दो साल से संबंध था। रात बीतने के बाद सुबह जब घर के एक कमरे का दरवाजा खुला, तो अंदर का दृश्य देखकर सभी सन्न रह गए। विनायक का शव फंदे से लटका मिला। बंद कमरे में मिली इस लाश की खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और पुलिस को सूचना दी गई। जांच, फोरेंसिक टीम पहुंची, 2 महिलाएं हिरासत में
सूचना मिलते ही एसडीपीओ विनोद कुमार और थानाध्यक्ष पंकज आनंद मौके पर पहुंचे और पूरे घर को जांच के घेरे में लिया। मामले की गंभीरता देखते हुए दोपहर में फोरेंसिक टीम भी बुलाई गई। पुलिस ने आरती देवी और उसकी देवरानी फुलो देवी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि घर के अन्य पुरुष सदस्य फरार बताए जा रहे हैं। परिवार बोला- कमरे में बंद कर मार दिया गया
मृतक के परिवार ने इसे साजिशन हत्या बताते हुए आरोप लगाया कि युवक को कमरे में बंद कर मार दिया गया और घटना को आत्महत्या का रूप दिया गया। वहीं, आरती और फुलो देवी एक-दूसरे पर आरोप लगा रही हैं। घटना के बाद सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जुट गए, जबकि पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हर पहलू से जांच में जुटी है। पुलिस बोली- घर में सिर्फ महिलाएं थीं
एसडीपीओ विनोद कुमार ने कहा कि जिले के कुमारीपुर में विनायक कुमार नाम के एक शख्स ने सुसाइड कर लिया। इसी के संबंध में हमने पूरी टीम बुलाकर जांच शुरू कर दी है। एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। पहली नजर में प्रेम प्रसंग का मामला लग रहा है। घर में सिर्फ महिलाएं ही थी। मर्द नहीं थे। दोनों से पूछताछ की जा रही है। आगे जांच में जो भी खुलकर आएगा, उसके हिसाब से कार्रवाई की जाएगी  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *